किसका दिल धड़का रही हैं कनक पांडेय


कृष्णज़ फ़िल्म प्रोडक्सन के बैनर तले अलबम 'दिलवा हमार धड़केला' का निर्माण भव्‍य पैमाने पर किया जा रहा है। इसमें कनक के साथ लखनऊ से दीपक चौबे, वैभव मिश्रा कलाकर आदि कलाकार भी नजर आये। इस अलबम के डायरेक्‍टर शहनवाज़ हैं और निर्माता अमित कृष्ण श्रीवास्तव हैं

 

लखनऊ - भोजपुरी सिने की बेहतरीन फनकारा कनक पांडेय इन दिनों नवाबों के शहर लखनऊ अपनी शोख अदाओं के साथ दिल की धड़कनों को तेज कर रही हैं। कनक पांडेय की उपस्थिति लखनऊ की सड़कों और खूबसूरत जगहों पर बखूबी देखी जा सकती हैं, जहां उनका स्‍वैग दर्शकों की दिल की धड़कने बढ़ रहा है। दरअसल, कनक इन दिनों लखनऊ में अपनी एक अलबम 'दिलवा हमार धड़केला' की शूटिंग कर रही हैं।

 

इसी बीच कनक जब लखनऊ के स्कोर्पियो क्लब में इस अलबम को शूट कर रही थी, तब उनके फैंस उनकी एक झलक को बेताब नजर आये। कृष्णज़ फ़िल्म प्रोडक्सन के बैनर तले अलबम 'दिलवा हमार धड़केला' का निर्माण भव्‍य पैमाने पर किया जा रहा है। इसमें कनक के साथ लखनऊ से दीपक चौबे, वैभव मिश्रा कलाकर आदि कलाकार भी स्‍कोर्पियो क्‍लब में नजर आये। इस अलबम के डायरेक्‍टर शहनवाज़ हैं और निर्माता अमित कृष्ण श्रीवास्तव हैं।

 

अमित कृष्ण श्रीवास्तव ने अलबम 'दिलवा हमार धड़केला' को लेकर कहा कि वे लोगों के मन में आये भोजपुरी के प्रति नकारात्‍मकता को दूर करना चाहते हैं, इसकी शुरूआत उन्‍होंने इस अलबम से कर दी है। उनकी चाहत है भोजपुरी की मिठास को देश भर में बिखेरने की। इसलिए वे इस अलबम में कुछ अलग और नया लेकर आ रहे हैं, जिसे वे वृहत पैमाने पर रिलीज करेंगे। इस अल्बम के गीतकार दीपक चौबे और कोरियोग्राफर निखलेश है। उन्‍होंने बताया कि अलबम 'दिलवा हमार धड़केला' इसी महीने की 11 तारीख को लांच होगी। इस अलबम में भोजपुरी के बहुत विख्‍यात म्यूजिक डायरेक्टर -मधुकर आनंद भी काम कर रहे हैं। अलबम के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। अमित कृष्ण श्रीवास्तव जल्द ही भोजपुरी  फिल्म बनाने की  पलान कर रहे  है 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार