फिल्‍म ‘दबंग सरकार’ को योगी सरकार से मिली सबसे अधिक सब्सिडी



योगी सरकार ने पांच भोजपुरी फिल्‍मों को सब्सिडी देने का फैसला किया, जिनमें रानी चटर्जी स्‍टारर फिल्‍म शिव रक्षक, दिनेशलाल यादव निरहुआ स्‍टारर फिल्‍म सिपाही, पवन सिंह – अरविंद अकेला कल्‍लू स्‍टारर फिल्‍म सैंया सुपरस्‍टार और खेसारीलाल यादव की दो और फिल्‍म डमरू और मुकद्दर हैं। इसमें सबसे खास बात ये है कि भोजपुरी की जिन फिल्‍मों को यूपी सरकार ने सब्सिडी देने का फैसला किया है, उसमें तीन फिल्‍में खेसारीलाल यादव की है।

 

लखनऊ -भोजपुरी के सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव का इन दिनों इंडस्‍ट्री में सर चढ़कर बोल रहा है, तभी तो उत्तर प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ सरकार की ओर से उनकी फिल्‍म 'दबंग सरकार' को सबसे अधिक सब्सिडी मिली है। 'दबंग सरकार' को 61.30 लाख रूपए मिले हैं। इस फिल्‍म का निर्माण सी व्यू फिल्म्स और क्रिएटर्स लैब के बैनर तले किया गया था, जिसके निर्देशक योगेश राज मिश्रा हैं।

 

इस फिल्‍म की पूरी शूटिंग लखनऊ में हुई थी, जहां सेट पर खेसारीलाल यादव घायल भी हो गए थे। 'दबंग सरकार' की  फिल्‍म की सराहना ऑल ओवर इंडिया में हुई थी। इसमें यूपी के स्‍थानीय कलाकारों को काम करने मौका खूब  मिला, जिस वजह से यूपी सरकार ने भोजपुरी फिल्‍मों को मिलने वाली सब्सिडी का सबसे बड़ा हिस्‍सा 'दबंग सरकार' को देने का फैसला किया। वही, हिंदी में सबसे अधिक सब्सिडी 1.15 करोड राजकुमार राव और कृति खरबंदा की फिल्‍म 'शादी में जरूर आना' को मिली है।   

 

इसको लेकर निर्देशक योगेश राज मिश्रा ने खुशी का इजहार किया। साथ ही उन्‍होंने फिल्‍म 'दबंग सरकार' को सब्सिडी देने के लिए यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का आभार व्‍यक्‍त किया और कहा कि किसी भी फिल्‍म को अगर सरकार से सपोर्ट मिलता है, तो इससे फिल्‍म मेकर प्रोत्‍साहित होते हैं। इससे राज्‍य में फिल्‍म व कला का विकास खूब होता है। यूपी सरकार के हम शुक्रगुजार हैं कि उन्‍होंने हमारी फिल्‍मों को और यूपी के कलाकारों की मेहनत का सम्‍मान किया।

 

हमारी फिल्‍म में ज्‍यादातर कलाकार यूपी से ही थी। उन्‍होंने खेसारीलाल यादव को लेकर कहा कि वे सही मायनों में इंडस्‍ट्री के सुपर स्‍टार हैं। हम जल्‍द ही उनके साथ फिल्‍म बबुआ बवाली भी लेकर आ रहे हैं, जिसको हम यूपी के लोकेशन में ही शूट करने का मन बना रहे हैं।  

 

 उत्तर प्रदेश में फिल्‍म निर्माण को प्रोत्‍साहित करने के लिए राज्‍य की योगी सरकार ने 22 फिल्‍मों को सब्सिडी देने का फैसला किया है। बीते दिनों फिल्‍म बंधु व फिल्‍म विकास परिषद की बैठक में सरकार ने इस पर 11.4 करोड़ रूपये देने का फैसला किया है। इसमें स्‍थानीय कलाकार और यूपी में फिल्‍म की शूटिंग को वरीयता दी गई है।


 

 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत