‘रानी WEDS राजा’ 12 जुलाई को होगी रिलीज


फिल्‍म बिहार – झारखंड के साथ दिल्‍ली और यूपी में भी 12 जुलाई को एक साथ रिलीज होगी। उन्‍होंने कहा कि मुंबई में अभी मानसून का समय है, इसलिए यहां हम बाद में फिल्‍म को रिलीज करेंगे

इस फिल्‍म की कहानी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली है। रानी ने अपने फैंस और भोजपुरिया दर्शकों से खास तौर पर इस फिल्‍म को देखने की अपील की। रानी ने कहा कि 'रानी weds राजा' भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री साफ सुथरी और सार्थक फिल्‍म है।

 

नयी दिल्ली - भोजपुरिया क्‍वीन रानी चटर्जी और लोकप्रिय सिंगर – एक्‍टर रीतेश पांडेय की फिल्‍म 'रानी weds राजा' का रिलीज डेट अनाउंस कर दिया गया है। यह फिल्‍म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी जानकारी फिल्‍म की निर्माता वंदना गिरी ने दी। उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म बिहार – झारखंड के साथ दिल्‍ली और यूपी में भी 12 जुलाई को एक साथ रिलीज होगी। उन्‍होंने कहा कि मुंबई में अभी मानसून का समय है, इसलिए यहां हम बाद में फिल्‍म को रिलीज करेंगे। 'रानी weds राजा' एक बेहतरीन सामाजिक फिल्‍म है, जिसका इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है।

 

वहीं, फिल्‍म को लेकर रानी चटर्जी बेहद एक्‍साइटेड हैं। उनकी मानें तो यह फिल्‍म समाज का आईना है, जो नारी की मजबूती को दिखाता है। नारी कभी अबला नहीं होती है, क्‍योंकि जब निर्माण कर सकती है तो संहार की शक्ति भी नारी के पास होता है। लेकिन वह ममतामयी होती है और वह दुनिया में प्‍यार ही बांटती है। इस फिल्‍म की कहानी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली है। रानी ने अपने फैंस और भोजपुरिया दर्शकों से खास तौर पर इस फिल्‍म को देखने की अपील की। रानी ने कहा कि 'रानी weds राजा' भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री साफ सुथरी और सार्थक फिल्‍म है। इसलिए पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्‍म को देंखे। बहरहाल, फिल्‍म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी, ऐसे में देखना होगा कि फिल्‍म को दर्शकों का रिस्‍पांस कितना मिल पाता है।

 

 'रानी weds राजा' के निर्देशक प्रशांत कुमार गिरी हैं। प्रशांत कुमार गिरी प्रस्‍तुत सुभा क्रियेएशन बैनर की फिल्‍म 'रानी वेडस राजा' की निर्माता वंदना गिरी हैं। फिल्‍म में रानी चटर्जी, रीतेश पांडेय, अनूप अरोड़ा, दीपक सिन्हा, श्रद्धा नवल, संजय वर्मा, नंदिता दुबे, दीपक तिवारी, प्रदीप जैसवार, श्रद्धा यादव, मेहनाज श्रॉफ, बमबम बिहारी, अनिता रावत, आर्यन माली और बबलु खान भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्‍म की कथा - पटकथा संवाद सभा वर्मा, संगीत मधुकर आनंद, गीत सभा वर्मा, प्‍यारे लाल यादव, संतोष पुरी, सच्चिदानंद पांडेय कवच का है। प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी  गिफ्टी मेहरा, एक्‍शन प्रदीप खड़गा,  संकलन शंकर रेगर और कोरियोग्राफी आकाश शेट्टी का है। कंपनी लबल वेब म्‍यूजिक और मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा