सिंगापुर फिन टेक फेस्टिवल में वक्ता के रूप में सिंगापुर सरकार ने खंडेलवाल को दिया न्योता


इस महोत्सव में कई देशों के प्रमुखों, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक, विश्व व्यापार संगठन, बड़ी संख्या में दुनिया भर की फ़िंन टेक कंपनियां, अनेक मल्टीनेशनल कंपनियों केग्लोबल सीओए , बैंकर्स, अर्थशास्त्री, फ़िनटेक विशेषज्ञ बड़ी संख्या में भाग लेंगे । दुनिया के 130 देशों से  उद्यमियों, निवेशकों, उद्योग के जानकार  और स्टार्टअप के लोग भीइस फेस्टिवल में शामिल होंगे । फिंन टेक  फेस्टिवल में इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी के लिए सिंगापुर वीक भी आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल के दौरान एक ग्लोबल इन्वेस्टरसमिट भी आयोजित की जाएगी।


नयी दिल्ली - सिंगापुर फिनटेक फेस्टिवल फिन टेक सिंगापुर सरकार द्वारा किया जाने वाला एक वार्षिक सप्ताह भर का उत्सव है और दुनिया भर में अपनी तरह का सबसे बड़ा कार्यक्रम है जिसमें लगभग 130 देशों के लगभग 50 हजार लोग शामिल होते हैं। पिछले साल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।


इस वर्ष सिंगापुर फिनटेक फेस्टिवल का आयोजन 11 से 15 नवंबर तक सिंगापुर में किया जाएगा और सिंगापुर सरकार के मोनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर , जो इस फेस्टिवलका आयोजन करता है ने इस वर्ष इस फेस्टिवल में कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल को विशिष्ट वक्ता के रूप में फेस्टिवलमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है !


आमंत्रण स्वीकार करते हुए खंडेलवाल ने कहा कि अपनी प्रस्तुति के दौरान, वह भारतीय एसएमई और व्यापारियों के देश की प्रगति और अर्थव्यवस्था में योगदान परप्रकाश डालेंगे और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया दृष्टिकोण के अंतर्गत भारत में गैर कॉर्पोरेट क्षेत्र के डिजिटलीकरण की भी विस्तार से चर्चा करेंगे !  वह पिछलेपांच वर्षों में भारत में व्यापार के उन्नयन और आधुनिकीकरण में सरकार की योजनाओं और उनकी प्रगति का भी जिक्र करेंगे ! 


इसके अल्वा देश में जीएसटी के माध्यम से  कर संरचना का सरलीकरण, व्यापार समुदाय के लिए वित्त की आसान पहुंच और देश के 7 करोड़  व्यापारियों को डिजिटल बनाने की कैट की गतिविधियों पर भी चर्चा करेंगे औरभारत के व्यापारियों एवं लघु उद्योग किस तरह से विश्व के अन्य देशों के साथ अपना व्यापार बड़ा सकते हैं को भी प्रमुखता देंगे ! यह एक अवसर होगा जब दुनिया के बाकीदेशों को बताया जा सकता है की कैसे सरकार भारत में व्यापार को बेहतर बनाने और भारतीय एसएमई को अधिक निर्यात के लिए प्रोत्साहित करने हेतु व्यापारियों से हाथ मिलाकर काम कर रही है !


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा