"तिनका-तिनका" रोचक,मनोरंजक,प्रेरक नाटक का कुशल मंचन


रोचक, मनोरंजक, प्रेरक और चुस्त कहानी, कसे हुए निर्देशन एवं सभी कलाकारों के बेहतरीन अभिनय ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा और अनेक अवसरों पर दर्शकों को रुलाया भी खूब।


नई दिल्ली। यहां भव्या कल्चरल सोसाइटी, नई दिल्ली द्वारा लोक कला मंच, लोधी रोड में प्रेम भारती की कहानी पर तैयार नाटक तिनका-तिनका का अनूठा प्रदर्शन किया गया।  नाटक में बेहतरीन अभिनय के साथ ही कुशल निर्देशन संजय पोपली ने किया और सह निर्देशन में उनके साथ थे मंजीत सिंह।


कहानी आज की घर-घर की उस समस्या पर आधारित थी, जिसमें बहु के अपने ससुराल जनों के प्रति दोहरे रवैये और रात दिन की कलह के चलते बेटे को भी अपने माँ बाप को कुछ दिनों के लिए अपने घर में रखने पर परेशानी होती है और बहु के साथ वह भी उनके प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाता है। बहु बेटे की आँखें तब खुलती हैं जब बेटे के माता-पिता बेटे की विपरीत परिस्थितियों और बुरे दिनों में अपना घर-खेत बेंचकर और सड़क पर आकर भी उनकी मदद करते हैं। 


     नाटक में अपनी-अपनी भूमिकाओं के साथ अन्य कलाकारों, पीके आर्य, वंदना कपूर, श्रुति झा,एकम बनर्जी, नीता गुप्ता, हरीश चौधरी, निश्चय कु. सागर, विजय शर्मा, राकेश शर्मा, रीना एवं नरेश बंसल ने भरपूर न्याय किया।
       नाटक के दौरान धर्मपाल अरोड़ा एवं रोबिनसन पॉल की एंकरिंग भी जबरदस्त रही साथ ही धीरज सिंह के गाये गए गीत भी दर्शकों की आँखें नम करने में पीछे नहीं रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड