दूरदर्शन द्वारा तैयार देशभक्ति गीत “वतन” देश को समर्पित

स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के लिए इसे दूरदर्शन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा कापीराइट मुक्त रखा गया है। इससे सभी एफएम स्टेशन,मनोरंजन और न्यूज चैनल,सोशल मीडिया और अन्य माध्यमो पर इसका निशुल्क प्रयोग किया जा सकेगा।



नयी दिल्ली - केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने स्वतंत्रता दिवस 2019 के उपलक्ष्य में दूरदर्शन द्वारा निर्मित देशभक्ति गीत “वतन” को जारी किया।  


नए भारत को समर्पित इस गीत में केंद्र सरकार के कई अग्रणी कार्यक्रमो और पहलो के संबंध में जानकारी दी गई है। इसमें हाल ही में चंद्रयान 2 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण पीछे केंद्र सरकार के दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता भी सम्मिलित है। गीत में सशस्त्र बलो के जवानो की वीरता और पराक्रम और शहीदो को भी श्रद्धांजलि दी गई है।


इस अवसर पर अपने संबोधन में जावडेकर ने गीत के सृजन के लिए दूरदर्शन और प्रसार भारती को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गीत इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह में जोश को ओर बढाएगा और नए रंग भरेगा।


इस गीत को प्रसिद्ध बालीवुड गायक जावेद अली ने गाया है और गीतकार आलोक श्रीवास्तव ने लिखा है। इसका संगीत दुष्यंत ने दिया है। इस विशेष गीत का निर्माण दूरदर्शन,प्रसारभारती ने किया है। इस गीत का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी केंद्रो द्वारा किया जाएगा। गीत के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के लिए इसे दूरदर्शन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा कापीराइट मुक्त रखा गया है। इससे सभी एफएम स्टेशन,मनोरंजन और न्यूज चैनल,सोशल मीडिया और अन्य माध्यमो पर इसका निशुल्क प्रयोग किया जा सकेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड