एविएशन जॉब्स पोर्टल शुरु

नयी दिल्ली - पोर्टल की शुरुआत पर नागर विमानन सचिव ने कहा, “इस पोर्टल के माध्यम से, मंत्रालय नौकरियों के इच्छुक लोगों को आगे बढ़ाने और नियोक्ता को एक सुलभ माध्यम से एक दूसरे तक पहुंचने की सुविधा प्रदान कर रहा है। फर्जी कंपनियों से उम्मीदवारों की सुरक्षा का ख्याल रखा गया है।"



पोर्टल तक इस लिंक के जरिए पहुँचा जा सकता है: http://aviationjobs.co.in जो मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विमानन नौकरियां नियोक्ताओं के संबंध में कोई सिफारिश नहीं करती हैं।


केन्द्रीय नागर विमानन, आवास और शहरी कार्य और वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में आकांक्षी और भावी नियोक्ताओं के लिए एक एविएशन जॉब्स पोर्टल की शुरुआत की।


इस पोर्टल का उद्देश्य नौकरी चाहने वालों को नागर विमानन के विभिन्न उप-क्षेत्रों में अपनी पसंद की नौकरी के लिए पंजीकरण की सुविधा प्रदान करना है। भावी नियोक्ता, जिन्होंने कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के एमसीए -21 डेटाबेस के अंतर्गत अपना केवाईसी पूरा कर लिया है, वह पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकेंगे।


पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पूरी ने कहा, “एविएशन जॉब्स पोर्टल भारत में विमानन क्षेत्र में कुशल नौकरियों में रोजगार और पुन: रोजगार में योगदान देने के लिए विमानन क्षेत्र की विकास संभावनाओं का दोहन करने के लिए एक अनूठी पहल है। इससे उम्मीदवार और नियोक्ता दोनों को व्यापक स्तर पर विकल्प मिल सकेंगे। उम्मीदवार  अपने प्रोफाइल से मेल खाते हुए नौकरी के अवसरों को तलाश करने में सक्षम होंगे। नियोक्ता ऑनलाइन माध्यम से अपनी कंपनी की नीति के अनुसार उपयुक्त लोगों का  चयन कर सकेंगे ताकि वे उनकी एचआर आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।”


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड