जुलाई में GST के रूप में 1,02,083 करोड़ रुपये का TAX मिला  


नयी दिल्ली - इस वर्ष के जुलाई महीने में वस्‍तु एंव सेवा कर के रूप में 1,02,083 करोड़ रुपये का सकल राजस्व संग्रह किया गया  जिसमें केंद्रीय वस्‍तु एंव सेवा कर  (सीजीएसटी)  17,912 करोड़ रुपये, राज्‍य वस्‍तु एंव सेवा कर (एसजीएसटी)  25,008 करोड़ रुपये, एकीकृत वस्‍तु एंव सेवा कर (आईजीएसटी) 50,612 करोड़ रुपये (आयात पर एकत्र24,246 करोड़ रुपये सहित) तथा उपकर संग्रह (सेस) 8,551 करोड़ रुपये (आयातों पर अर्जित 797 करोड़ रुपये सहित) रहा। जून महीने के लिए 31 जुलाई तक कुल 75.79  लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न दाखिल किए गए।


जुलाई 2018 में जीएसटी राजस्‍व संग्रह 96,483  करोड़ रुपये रहा था। जुलाई 2019 में इसमें पिछले वर्ष इसी माह के मुकाबले 5.80% प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि रही। अप्रैल से जुलाई 2019 में वर्ष 2018 की तुलना में घरेलू घटकों में9.2% की वृद्धि हुई है जबकि आयात पर लगने वाले जीएसटी में 0.2% की कमी आई है। कुल जीएसटी संग्रह में 6.83%की वृद्धि हुई है। वर्ष 2019 में अप्रैल से मई महीने के लिए राज्यों को जीएसटी प्रतिपूर्ति के रूप में 17,789 करोड़ रुपये जारी किए गए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड