उपराष्‍ट्रपति के दो वर्षों के कार्यकाल पर आधारित पुस्‍तक का विमोचन होगा


देशभर में उपराष्‍ट्रपति ने 61 दीक्षांत सम्‍बोधन दिए हैं, 35 बार विद्यार्थियों से वार्ताएं की हैं, 97 विज्ञान व तकनीक अनुसंधान संस्‍थान की यात्राएं की हैं तथा 25 विशेष व्‍याख्‍यान दिए हैं। पुस्‍तक में उपराष्‍ट्रपति की 19 देशों की यात्राओं का भी उल्‍लेख है। वे पहले उपराष्‍ट्रपति हैं, जिन्‍होंने पनामा, ग्‍वाटेमाला, कोस्‍टारिका और माल्टा की यात्राएं की हैं।


नयी दिल्ली - केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 11 अगस्‍त को कलईवनार आरंगम, चेन्‍नई में उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के दो वर्षों के कार्यकाल पर आधारित पुस्‍तक का विमोचन करेंगे। केन्‍द्रीय पर्यावरण तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन और सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर कार्यक्रम के आयोजक हैं। 'लिस्निंग, लर्निंग एंड लिडिंग' पुस्‍तक में पिछले दो वर्षों के दौरान विभिन्‍न राज्‍यों व केन्‍द्र शासित प्रदेशों में उपराष्‍ट्रपति के 330 कार्यक्रमों की कुछ झलकियां हैं।


 पुस्‍तक में राज्‍यसभा सभापति के रूप में उपराष्‍ट्रपति की उपलब्धियों का भी उल्‍लेख है। इस समारोह में तमिलनाडू के राज्‍यपाल  बनवारी लाल पुरोहित तमिलनाडू के मुख्‍यमंत्री ई. के. पलनीस्‍वामी तथा तमिलनाडू के उपमुख्‍यमंत्री ओ. पनीरसेलवम भी शामिल होंगे।


      समारोह में विख्‍यात कृषि वैज्ञानिक प्रो. एम. स्‍वामीनाथन, इसरो के पूर्व निदेशक डॉ. के. कस्‍तुरी रंगन, भारत के पूर्व महाधिवक्‍ता  के. परासरन, तुगलक के सम्‍पादक श्रीस्‍वामीनाथन गुरूमूर्ति, अपोलो अस्‍पताल समूह के चेयरमैन डॉ. प्रताप सी रेड्डी, वी.आई.टी. के संस्‍थापक डॉ. जी विश्‍वनाथन, भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच पुलेला गोपी चन्‍द  और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति शामिल होंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार