बच्चा चोर समझ महिला को बुरी तरह से पीटा,हालत गंभीर


गोपालगंज बिहार - गोस्वामी समाज की विक्षिप्त महिला शारदा देवी अपने गांव लरौली मठिया (गोपालगंज) से भटककर बजरमारा गांव (सिवान) पहुंच गई,बजरमारा निवासी 21 वर्षीय मोहित राय,रूदल राय,रूदल राय की पत्नी,उनकी बेटी तथा मोहित राय की चाची सहित गांव के अन्य कई अज्ञात लोग पेड़ में बांधकर मारने लगे !


आरोप लगा रहे थे कि बच्चा चोर है और मारे जा रहे थे! 
इधर उनकी खोजबीन गांव में हो रही थी,लेकिन मिली नहीं, तभी किसी ने कहा कि बजरमारा में एक महिला को लोग बच्चा चोर कहकर मार रहे हैं तो लरौली से दो लोग मोटरसाइकिल से गये तो पाए कि शारदा देवी ही है, धीरे-धीरे गांव के कई लोग पहुंच गये और बताये कि इसके दिमाग का इलाज 4-5 वर्षों से चल रहा है, इसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है, फिर भी लोग मारे जा रहे थे, बहुत कहने-सुनने पर छोडवाकर लाया गया और जामो सरकारी अस्पताल में इलाज शुरू हुआ,.


जो लोग भी इस घटना में शामिल हैं उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले,इसके लिए सभी बंधुओं से आग्रह है कि शारदा देवी को न्याय दिलवाने में मदद करें!


ज्ञात हो कि अभी दो-तीन माह पूर्व शारदा देवी के पति (स्व.सुरेश गिरि) का देहान्त हो गया है और वह अपने दो बेटियों के साथ लरौली गांव में अपने चाचा राजकुमार गिरि के यहाँ रहती हैं!


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड