भोजपुरी में पहली बार बायोपिक ‘मुकद्दर का सिकंदर’


मुंबई - वसीम खान की पहचान इंडस्‍ट्री में लीक से अलग हटकर फिल्‍में प्रोड्यूस करने वाले प्रोड्यूसर की है। तभी वे अब भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री से बायोपिक का सूखा खत्‍म करने को तैयार हैं। उनकी बायोपिक 'मुकद्दर का सिकंदर' में सुपर स्‍टार दिनेशलाल यादव और आम्रपाली दुबे मुख्‍य भूमिका में हैं।


हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। इस बारे में वसीम खान और फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने कहा कि बायोपिक 'मुकद्दर का सिकंदर' किस शख्‍स की कहानी है, इसका खुलासा फिल्‍म रिलीज से कुछ वक्‍त पहले किया जायेगा। हालांकि उन्‍होंने इस बात की ओर इशारा किया कि फिल्‍म बड़ी बजट की है।


बॉलीवुड में मैरी कॉम, एम एस धोनी, संजय दत्त जैसे कई दिग्‍गज सेलिब्रिटी की बायोपिक आ चुकी है और कईयों की आने वाली है, लेकिन आज तक भोजपुरी सिनेमा में एक भी बायोपिक देखने को नहीं मिला है। जबकि अक्‍सर देखा गया है कि बायोपिक को दर्शक खूब पसंद करते हैं। ऐसे में अब तैयार हो जाईये भोजपुरी सिनेमा की पहली बायोपिक 'मुकद्दर का सिकंदर' के लिए, जिसे लेकर आ रहे हैं निर्माता वसीम एस खान।



उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म बिहार के एक चर्चित चेहरे की बायोग्राफी है, जिनकी पैदाईश तंगहाली में हुई, लेकिन वह आगे चलकर बड़ा आदमी बना। जो आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। इस बायोपिक का निर्माण वसीम खान बड़े स्‍केल पर किया है। यह फिल्‍म दिवाली के अवसर पर रिलीज होगा। वहीं, ट्रेलर जल्‍द ही यूट्यूब पर जारी किया जायेगा। वसीम एस. खान के बायोपिक 'मुकद्दर का सिकंदर' के निर्देशक संतोष मिश्रा हैं।


 बायोपिक 'मुकद्दर का सिकंदर' में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ शमीम खान, पूजा गांगुली, नवीन शर्मा, अयाज खान, संजय पांडेय, सी पी भट्ट, जे.नीलम, नासीर खान, तृषा खान, लोटा तिवारी, गौरी नागोरी, अनीता सहगल, संजीव मिश्रा और नागेश मिश्रा मुख्‍य भूमिका में होंगे। फिल्‍म के खूबसूरत गानों में लियाकत अजमेरी ने संगीत दिया है और गाने आजाद सिंह ,प्यारे लाल यादव और सुमित ने लिखे हैं। कोरियोग्राफी संजय कोर्वे और प्रसून ने की है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। एक्‍शन प्रदीप खड़का का है और एडीटर अशफाक मकरानी हैं।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड