हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे


नयी दिल्ली -भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा 2019 के लिए आम चुनावों की तिथियों की घोषणा के साथ-साथ विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र और राज्य विधानसभाओं में आकस्मिक रिक्ति को भरने के लिए उपचुनावों की अनुसूची भी जारी कर दी है।  


हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव के साथ ही 18 राज्यों की 64 सीटों के उपचुनाव भी 21 अक्टूबर को कराये जायेंगे। 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित कर दिए जायेंगे। हरियाणा और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में 27 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। 4 अक्टूबर तक नामांकन किया जा सकता है और 7 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 64 विधानसभा सीटों और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी 21 अक्टूबर को होगा।


मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि महाराष्ट्र में 8.9 करोड़ मतदाता हैं, जबकि हरियाणा में 1.82 करोड़ वोटर्स हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 1.03 लाख बैलेट यूनिट हैं और महाराष्ट्र में 1.8 लाख बैलेट यूनिट, 1.28 लाख सीयू और 1.39 लाख वीवीपैट मशीनें हैं।


महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा