राष्‍ट्रपति ने 46 शिक्षकों को उनके असाधारण योगदान के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्रदान किए


नयी दिल्ली - राष्‍ट्रपति ने शिक्षकों से ज्ञान और विवेक से सम्‍पन्‍न नई पीढ़ी तैयार करने का आग्रह किया ताकि नई पीढ़ी सभी समकालीन चुनौतियों का सफल समाधान कर सके। राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने एक समारोह में देश के 46 शिक्षकों को उनके असाधरण योगदान के लिए पुरस्‍कार प्रदान किए। इस अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक'और मानव संसाधन विकास राज्‍य मंत्री धोत्रे संजय शामराव भी उपस्थित थे।


इस अवसर पर राष्‍ट्रपति ने कहा कि चरित्र निर्माण की आधारशिला स्‍कूलों में रखी जाती है। शिक्षा का मुख्‍य उद्देश्‍य विद्यार्थियों को अच्‍छा इंसान बनाना है। उन्‍होंने कहा कि शिक्षक यह कार्य विद्यार्थियों में ईमानदारी और अनुशासन का महत्व बताकर करते हैं। इन मूल्‍यों वाला बेहतर इंसान प्रत्‍येक क्षेत्र में अच्‍छा साबित होगा। शिक्षक विद्यार्थियों को अच्‍छा इंसान बनाकर राष्‍ट्र निर्माण प्रक्रिया में योगदान करते हैं।


      राष्‍ट्रपति ने कहा कि आज विश्‍व सूचना के युग से ज्ञान के युग में बढ़ रहा है, लेकिन केवल ज्ञान से ही मानव सभ्‍यता की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी। ज्ञान के साथ-साथ विवेक आवश्‍यक है। जब ज्ञान का विवेक के साथ मेल होगा तभी समस्‍यायें सुलझाई जा सकती हैं। राष्‍ट्रपति ने कहा कि इस वैश्विक र्स्‍पधी विश्‍व में हमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तथा मानव करूणा और डिजिटल विद्या और चरित्र निर्माण के बीच संतुलन बनाना होगा। केवल ऐसे विवेकसंगत ज्ञान के आधार पर ही हम जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और हिमनद के पिघलने जैसी वर्तमान चुनौतियों से निपट सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थयों को जल संरक्षण का महत्‍व बता कर जल संरक्षण के राष्‍ट्रीय अभियान में महत्‍वपूर्ण योगदान कर सकते हैं।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड