विश्व गुरु शंकराचार्य 10 नाम गोस्वामी समाज की 13 सूत्रीय मांग


नई दिल्ली ,विश्व गुरु शंकराचार्य 10 नाम गोस्वामी समाज के बैनर तले ,दिल्ली के जंतर मंतर पर एक दिवसीय भूख हड़ताल तथा प्रदर्शन किया गया। इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन अध्यक्ष मनोरंजन गिरी के नेतृत्व में किया गया.



गोस्वामी समाज ने प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भी दिया जिसमें 13 सूत्रीय मांग की गई.जिस में  हिंदू धर्म के प्रवर्तक आदि गुरु शंकराचार्य के प्रतिमा चौराहे पर लगाई जाए,आदि गुरु शंकराचार्य की जीवनी को हिंदी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए उनकी जीवनी सरकारी स्तर पर मनाई जाए, देश के 23 राज्यों की भांति बिहार के गोस्वामी समाज के लोगों को आरक्षण ओबीसी में दी जाए तथा केंद्र में शामिल किया जाए, राजस्थान के पुष्कर महंत का अधिकार 10 नाम समाज को दिया जाए,पंजाब उत्तर प्रदेश हरियाणा राजस्थान दिल्ली बिहार आदि राज्यों में गोस्वामी समाज के समाधि की भूमि आवंटित की जाए,पर्वतरोही बहन सीमा गोस्वामी को अन्य पर्वत रोही के समान सरकारी नौकरी दी जाए,गौ हत्या पर देशव्यापी प्रतिबंध लगाई जाए जैसी मांगें प्रमुख हैं। 


इस भूख हड़ताल तथा प्रदर्शन में देश भर के गोस्वामी समाज के प्रमुख लोगों की मौजूदगी देखने को मिली जिनमें प्रमुख रूप से प्रमोद गिरी उत्तराखंड, चंद्र प्रकाश पुरी अध्यक्ष यूपी, महेश पुरी गोस्वामी संस्थापक अनिल कुमार गिरी प्रदेश अध्यक्ष बिहार की मौजूदगी देखी गई. 


 इनके अलावा मनोरंजन गिरि (राष्ट्रीय अध्यक्ष), मिथलेश गिरि (राष्ट्रीय सचिव), महेश पुरी (संरक्षक मण्डल), अनिल गिरि (बिहार प्रदेश अध्यक्ष) चंद्रप्रकाश गिरि(उत्तर प्रदेश अध्यक्ष) पंकज गिरि (संगठन मंत्री), मुकेश कुमार गिरि(वैशाली जिला सचिव)  धर्मनाथ गिरि, जवाहर गिरि, मनोज पुरी, रणवीर गिरि, नंदकिशोर गिरि, हरेराम पर्वत सुनील गिरि, रितेश गिरि  अखिलेश गिरि, नित्यानंद गिरि, वीरेन्द्र गिरि, उत्तमनन्द गिरि, रामप्रवेश गिरि आदि उयस्थित थे।  


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड