बिहार-झारखंड में बॉक्स ऑफिस पर ‘छलिया’ धमाल मचायेगी


स्‍टार वर्ल्‍ड बैनर तले निर्मित की गई फिल्म छलिया के निर्माता निर्माता गौतम सिंह हैं। कुशल निर्देशन की बागडोर निर्देशक प्रमोद शास्‍त्री ने संभाला है। फिल्‍म के सह निर्माता आनंद श्रीवास्तव हैं। लेखक एस के चौहान हैं। संगीतकार अविनाश झा घुंघरू तथा गीतकार मनोज मतलबी और सुमित सिंह चंद्रवंशी हैं। छायांकन नीतू इकबाल सिंह, नृत्य रिकी गुप्‍ता, दिलीप मिस्‍त्री का है।


मुंबई में सुपर डूपर हिट रही अरविंद अकेला कल्‍लू की भोजपुरी फिल्‍म 'छलिया' 25 अक्‍टूबर से बिहार – झारखंड में रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्‍म के निर्देशक प्रमोद शास्‍त्री ने बिहार – झारखंड के दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि कल बड़े पैमान पर भोजपुरिया जोन बिहार – झारखंड में 'छलिया' रिलीज हो रही है। दर्शक इस फिल्‍म के लिए अपना प्‍यार बनाये रखें। फिल्‍म में सुपर स्‍टार अरविंद अकेला कल्‍लू के साथ यामिनी सिं‍ह, हर्ष ठाकुर, निशा झा, मनोज टाइगर, अनिल यादव, देव सिंह, बालेश्‍वर सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, माया यादव, गौरी शंकर, कमलकांत मिश्रा, निरंजन चौबे, मुन्ना सिंह, सीमा यादव, अर्जुन यादव, राजकुमार सिंह, आर के गोस्वामी, बिट्टू बरनवाल हैं। मेहमान कलाकार ऋतु सिंह, कनक यादव हैं।

वहीं, बॉक्‍स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, भोजपुरी फिल्‍म 'छलिया' को मुंबई में दर्शकों ने सर आंखों पर बिठा रखा था। सिनेमाघरों में पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। ऐसे में अनुमान है बिहार और झारखंड में भी फिल्‍म 'छलिया' बॉक्‍स आफिस पर धमाल मचायेगी। यहां कल्‍लू की फिल्‍मों का वैसे भी दर्शकों को इंतजार होता है। वहीं, एक हेल्‍दी इंटरटेंमेंट वाली फिल्‍म 'छलिया' के बिहार में रिलीज की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हमें उम्‍मीद है कि बिहार और झारखंड के दर्शक भी इस फिल्‍म को खूब प्‍यार देंगे और सराहेंगे। ये दावा फिल्‍म के निर्माता गौतम सिंह ने किया है।      






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

महामना मालवीय मिशन,जयपुर द्वारा मालवीय जयंती मनाई

कृष्ण चंद्र सहाय स्मृति समारोह : सवाई सिंह को सहाय स्मृति सम्मान

वरिष्ठ पत्रकार कानाराम कड़वा और कमलेश गोयल को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. नरेन्द्र शर्मा ‘कुसुम’ कृत ‘खूब लड़ी मर्दानी’ अंग्रेजी रूपान्तरण का लोकार्पण

पुणे ग्रैंड टूर 2026 भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग रोड रेस की शुरुआत

एमएनआईटी जयपुर एल्युमिनी एसोसिएशन ने किया गोल्डन जुबली व सिल्वर जुबली बैच के पूर्व छात्रों का सम्मान