IFFI फिल्‍म महोत्‍सव के लिए रजिस्ट्रेशन 20 से 28 नवंबर तक


गोवा - अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव का उद्देश्‍य दुनियाभर की फिल्मों को एक ऐसा साझा मंच प्रदान करना है जहां उन्‍हें फिल्‍म निर्माण की कला में उत्‍कृष्‍टता के लिए सम्‍मानित होने का मौका मिल सके। यह फिल्‍म महोत्‍सव देश का सबसे प्रतिष्ठित महोत्‍सव है साथ ही यह एशिया में कहीं भी आयोजित होने वाला पहला अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव है।  


इस साल आयोजित होने वाला भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव इस मायने में विशेष है कि इस बार यह अपनी स्‍वर्ण जयंती मना रहा है। अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव का यह 50 वां संस्‍करण 20 से 28 नवंबर के बीच गोवा के पणजी में आयोजित किया जाएगा। इसके पैनोरमा खंड में 76 देशों की 200 से अधिक बेहतरीन फिल्‍में, 26 फीचर फिल्‍में और 15 गैर फीचर फिल्‍में प्रदर्शित की जाएंगी।  महोत्‍सव में विभिन्‍न भाषाओं की 12 ऐसी प्रमुख फिल्‍में भी दिखाई जाएंगी, जो अपने पचास वर्ष पूरी कर चुकी हैं। 


भारत सरकार का पत्र सूचना कार्यालय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव 2019 को कवर करने के इच्छुक मीडियाकर्मियों को मीडिया प्रतिनिधि के रूप में पंजीकरण कराने के लिए आमंत्रित करता है। इसके लिए मीडियाकर्मी https://my.iffigoa.org/ पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। पंजीकरण के लिए आवेदन 10 नवंबर, 2019 तक किया जा सकता है । अधिक जानकारी के लिए, प्रेस सूचना ब्यूरो गोवा से - ईमेल: iffi-pib@nic.in,  और  टेलीफोन नंबर : 0832- 2226929। पर संपर्क करें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार