जनगणना 2021 के लिए 30 लाख पर्यवेक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी


नयी दिल्ली - जनगणना 2021 के लिए लगभग 1800 प्रमुख प्रशिक्षक तैनात किए जाएंगे, जो फील्ड प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। इन प्रमुख प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देश भर के 20 एटीआई में नवंबर-दिसंबर, 2019 में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद वे  फील्ड प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।


2021 की जनगणना के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षकों के पहले बैच का प्रशिक्षण राष्ट्रीय सांख्यिकीय प्रणाली प्रशिक्षण अकादमी (एनएसएसटीए) ग्रेटर नोएडा में शुरू हुआ। अतिरिक्त आरजीआई संजय ने प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन किया। यह प्रशिक्षण 14 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलेगा। भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त विवेक जोशी प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे और बातचीत करेंगे।


शीर्ष स्तर पर 100 राष्ट्रीय प्रशिक्षक होंगे। राष्ट्रीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण अक्टूबर, 2019 के तीसरे से पांचवें सप्ताह तक चलेगा। इसका आयोजन एनएसएसटीए, ग्रेटर नोएडा और आईएसटीएम, नई दिल्ली में होगा।


लगभग 44,000 फील्ड प्रशिक्षकों को गणनाकारों और पर्यवेक्षकों जैसे फील्ड अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए तैयार किया जाएगा। इनका प्रशिक्षण जिला स्तर पर जनवरी-फरवरी, 2020 में आयोजित किया जाएगा। वे मार्च-जून, 2020 में उप-जिला स्तर पर लगभग 30 लाख गणनाकारों और उनके पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार