नांगलोई में जलसा ए अज़मत ए क़ुरआन शरीफ़ का आयोजन 


नई दिल्ली, यहाँ  नांगलोई कैम्प नं 2, के अम्बेडकर भवन में एक अजीमुशशान जलसा अजमत ए क़ुरआन दुआईया प्रोग्राम का एहतमाम किया गया जिसमें मदरसा इल्मुल क़ुरआन सेंटर के तलबा व तालबात ने मुख्तलिफ अंदाज़ में प्रोग्राम पेश किए.



इस प्रोग्राम के सरपरस्त रहे हज़रत मौलाना डाक्टर सईददीन क़ासमी ,और मेहमान खुसूसी रहे हज़रत मौलाना मुमताज़ अहमद क़ासमी मोहतमिम मदरसा दारूल क़ुरआन मादीपुर, हज़रत मौलाना नसीम अहमद क़ासमी ईमाम व खतीब जामा मसजिद मुहम्मदी नांगलोई शायर ए इस्लाम जनाब कारी फखरुददीन अशरफ नहाल विहार दिल्ली ने अपनी शायरी से प्रोग्राम को रोनक बख्शी इस प्रोग्राम को कामयाब बनाने में साथियों ने ज़बरदस्त मेहनत की और बराबर शरीक रहें।


प्रोग्राम के निजामत फरमा रहे मोहम्मद रफीक ने सामेइन का शुक्रिया अदा किया आखिर में हाफ़िज़ नसीम अख्तर के गुजारिश पर मौलाना मुमताज़ अहमद क़ासमी ने दुआ कराई ,बाहर से आए मेहमनों और काओम के मुअज्जज हस्तियों के हाथों बच्चों को इनामात तक्सीम किये इस प्रोग्राम को सफ़ल बनाने में  मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद सलीम, फजलुर्रहमान, अब्दुशकोर , इस्लामुद्दीन, मुश्ताक, अब्दुर्रशिद, व अन्य समस्त नांगलोई निवासियों का विशेष योगदान रहा ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली