निगम के विद्यालयों ने स्वच्छता रैली का आयोजन किया


नयी दिल्ली -प्लास्टिक मुक्त देश सुन्दर परिवेश, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की 150 वीं जयन्ती को नये रूप में मनाया गया। प्रधानमन्त्री मोदी की सोच को जीते हुये दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के वार्ड नम्बर 005-S के अन्तर्गत आने वाले  निगम के आठ विद्यालयों ने स्वच्छता रैली का आयोजन किया। शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार पश्चिमी क्षेत्र के डी डी ई रिषिपाल राणा के सानिध्य में दिये गये ड्रेस कोड, कैप, ग्लब, मास्क का प्रयोग करते हुये 2 किलोमीटर की रैली निकाली गई।  



रैली में विद्यालयों के 8 प्रधानाचार्य व लगभग 80अध्यापक, अध्यापिकाओं व 25 सफाई कर्मचारी, अटैण्डेंट ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली शिक्षा विभाग के साथ डेम्स के कर्मचारियों के साथ निकाली गई।  " स्वच्छता ही सेवा है " भाव के साथ  रैली में अध्यापकों द्वारा नारे लगाये गये । लोगों को प्लास्टिक से देश को मुक्त करने के लिये प्रेरित किया गया। 



सभी के हाथ में कपडे के थैले थे जिसमें सभी ने रास्ते में आने वाले प्लास्टिक को उठाया और डेम्स विभाग को सौपा। यह रैली ई- ए टैगोर गार्डन विद्यालय से सुबह 9 बजे शुरु हुई और डी ब्लॉक टैगोर गार्डन होते हुये सनातन धर्म मन्दिर व 80 गज से होते हुए डेम्स की गाड़ियों के नजदीक पहुंची व उन्हे कचरा सौंपा।


शिक्षा विभाग से रैली का नेतृत्व विद्यालय निरीक्षिका अनिता देवी व नर्सरी प्रभारी सुषमा भंडारी ने किया । ई-ए टैगोर गार्डन विद्यालय पूर्णतः सिंगल यूज  प्लास्टिक मुक्त कर दिया गया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजु माट्टा स्वयं भी काफी सचेत व कर्मठ हैं, इस रैली में विद्यालय के एस एम सी मेम्बर भी शामिल हुए। राष्ट्रपिता गांधी जी की इस कालजयी सोच को प्रणाम  मोदी जी के इस आह्वान को नमन।
गाँधी जी का यही था सपना
स्वच्छ सुन्दर देश हो अपना


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार