राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह


भीलवाड़ा। यहाँ बालवाटिका एवं विनायक विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में 23वीं राष्ट्रीय बालसाहित्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का विद्यापीठ परिसर में शुभारंभ हुआ। समारोह में 'मूल्यपरक शिक्षा और हिंदी बालसाहित्य' विषय पर आयोजित संगोष्ठी में साहित्य/कलाकर्मी दिल्ली के किशोर श्रीवास्तव सहित अनेक वक्ताओं ने बाल साहित्य की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।



समारोह के अध्यक्ष और राष्ट्रकिंकर के संपादक विनोद बब्बर ने मूल्य परक शिक्षा और बाल साहित्य पर चर्चा के अलावा गाँधी जयन्ति के संदर्भ में गाँधी के राजनैतिक एवं व्यवहारिक जीवन की उत्कृष्ट व समसामयिक व्याख्या कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। बाल वाटिका के संपादक भैरूलाल गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


विद्यापीठ प्रमुख  देवेंद्र कुमावत ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन श्रीमती रेखा लोढ़ा ने किया। इस अवसर पर नेपाल सहित देश के अनेक राज्यों से बाल साहित्यकार उपस्थित थे। शाम को एक बाल काव्य गोष्ठी और अगले दिन नवरात्रि पर्व पर विद्यापीठ की बालिकाओं द्वारा आरती और मनमोहक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली