बूंदी जिले में मधुमक्खी पालन के 500 बक्सों, बर्तन बनाने की 500 चाकों और चमड़े की 500 किटों का वितरण


मधुमक्खी पालन, मिट्टी के बर्तन बनाने और चमड़ा उद्योग को दोबारा जीवित करने के लिए केवीआईसी एक जनांदोलन का नेतृत्व कर रहा है। आयोग ने पिछले 2 वर्षों के दौरान मधु मिशन, कुम्हार सशक्तिकरण मिशन और लेदर मिशन के जरिये यह कार्य कर रहा है। आयोग ने अब तक लगभग 1.15 लाख बी-बॉक्स, 13,000 बिजली चालित चाकों और चमड़े की 2500 किटें वितरित की हैं। इस तरह आयोग ने 17,000 मधुमक्खी पालनकर्ताओं, 52,000 कुम्हारों और 2,500 चर्मकारों के लिए रोजगार का सृजन किया है।


महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर और समाज के कमजोर वर्ग को सहायता देने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने राजस्थान के बूंदी जिले में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मधुमक्खी पालन के 500 बक्सों, मिट्टी के बर्तन बनाने की 500 चाकों और चमड़े की 500 किटों का वितरण किया। इस अवसर पर केवीआईसी के अध्यक्ष वी. के. सक्सेना और विधायक अशोक डोगरा उपस्थित थे।


केवीआईसी के प्रयासों की सराहना करते हुए ओम बिरला ने कहा, 'बापू ने ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें उनके द्वार पर आजीविका के अवसर प्रदान करने का सपना संजोया था। केवीआईसी बापू के सपने को वास्तविक रूप में पूरा कर रहा है। मधुमक्खी पालन, मिट्टी के बर्तन बनाने की कला और चर्म उद्योग को दोबारा जीवित करने के लिए पहल की है। इस पहल से ग्रामीण युवाओं को सम्मान तथा आदर प्राप्त करने में बहुत सहायता होगी।'  


केवीआईसी के अध्यक्ष वी. के. सक्सेना ने कहा, 'इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण शिल्पकारों को शक्तिसम्पन्न बनाना और मधु पालन, कुम्हारी तथा चमड़े की शिल्पकारी के मद्देनजर उनमें आत्मविश्वास पैदा करना है। हमारा प्रयास है कि इन सबको आजीविका के अवसर प्रदान किये जाएं। इसके साथ उन ग्रामीण किसानों को आय का वैकल्पिक स्रोत भी प्रदान करने का उद्देश्य है, जो या तो श्रमिक बन जाते हैं या दैनिक मजदूरी के लिए बड़े शहरों को पलायन कर जाते हैं।'


इस आयोजन में राजस्थान के झालावाड़, कोटा और बूंदी जिलों के शिल्पकारों ने बड़ी तादाद में हिस्सा लिया। इस नए चाक में मेहनत कम लगती है और बेहतर उत्पाद तैयार होते हैं। उत्पाद बनाने के समय में भी कमी आती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड