० आशा पटेल ० जयपुर | जयपुर से प्रकाशित प्रभात पोस्ट साप्ताहिक समाचार पत्र के 12 वें वार्षिक समारोह एवं इंडियन ऑइकानिक अवार्ड समारोह कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन कांग्रेस विधायक एवं मुख्य उप सचेतक रफीक खान ने किया और मुख्य अतिथि डॉ. मंजू बाघमार,महिला एवं बाल विकास मंत्री, राजस्थान सरकार,अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार नंद भारद्वाज, पूर्व निदेशक, दूरदर्शन केन्द्र जयपुर ने की। मंच पर जिनमे जे पी मीणा पूर्व आईएएस, महाराजा कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो सरीना कालिया,समाजसेवी सिस्टर केरल गीता,कार्यकम की संयोजक नमिता सोलंकी और स्वयं सम्पादक राजकुमार मल्होत्रा ने इस अवसर पर प्रभात पोस्ट के वार्षिक विशेषांक का विमोचन किया | इस समारोह में महाराष्ट्र, गुजरात, उड़िसा, झारखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़ और लद्दाख समेत 11 राज्यों के व्यक्तियों को उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। लेखक, कवि, साहित्यकार, पत्रकार, बालीवुड अभिनेता, समेत कला, बैंकिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सौंदर्य, इंजीन...
टिप्पणियाँ