RIC में JAGS-2026 का आयोजन 1 दिन में 5 हजार विजिटर्स का बना कीर्तिमान

० आशा पटेल ० 
जयपुर : आरआईसी में JAGS-2026( जयपुर एसोसिएशन जेमस्टोन शो ) के 30वें संस्‍करण का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन महापौर सुनील कोठारी ने किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एस्ट्रोलॉजर सुरभी गुप्‍ता थीं। उद्घाटन समारोह में जग्‍स की स्मारिका का विमोचन किया गया और साथ ही शो के सहयोगियों का सम्मान भी किया गया।
महापौर सुनील कोठारी ने कहा कि जयपुर के पूर्वज जौहरियों ने अपनी व्यावसायिक प्रतिभा और मेहनत से जयपुर को रत्‍न नगरी के तौर पर प्रतिष्ठित किया, लेकिन वर्तमान में बैंकॉक और हांगकांग आगे निकल गए हैं। गोल्‍ड सिटी दुबई की तरह जेमस्टोन सिटी जयपुर की पहचान बननी चाहिए। उन्होंने जयपुर के 3 सौवें स्थापना दिवस के लिए "म्‍हारो जयपुर- प्‍यारो जयपुर- न्‍यारो जयपुर '' का नया नारा दिया।
ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्‍यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने कहा कि जस की तरह जग्‍स भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस शो के माध्‍यम से हम जयपुर के कारीगरों के तराशे गए रंगीन रत्नों को दुनियाभर के खरीदारों तक पहुंचाते हैं। इसमें रत्न व्यापारियों और मैन्युफैक्चरर्स के बीच दीर्घकालीन रिश्ते बनते हैं। हमने जस- 2026 में दुबई और शारजाह के जेम्स जवेलरी बिजनेस एसोसिएशन के साथ जयपुर के व्यापारिक रिश्तों की नई इबारत लिखी।
हम जयपुर को वर्ल्ड क्लास जेमस्टोन सिटी के तौर पर विश्व पटल पर स्थापित करने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बार जग्‍स में 210 बूथ पर एक ही दिन में 5 हजार से ज्‍यादा विजिटर्स का आना अपने आप में एक कीर्तिमान है । एस्‍ट्रॉलॉजर सुरभी गुप्‍ता ने कहा कि जयपुर की असली पहचान असली रंगीन रत्नों के लिए है। पूरी दुनिया में इसके लिए जयपुर की विश्वसनीयता है, जो जयपुर के जौहरियों ने अपनी ईमानदारी और व्यवहार से कायम की है।
एस्‍ट्रोलॉजी की कामयाबी में असली रत्नों का होना जरूरी है। दोनों की ही विश्वसनीयता एक दूसरे पर निर्भर है। जयपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन के महासचिव अजय गोधा का कहना है कि जग्‍स में मैन्युफैक्चर के साथ रत्न व्यापारियों का सीधा संवाद होता है। जग्‍स के कन्वीनर प्रकाश बैद का कहना है कि जयपुर के जेम्‍स- ज्वैलरी व्यापार को उन्नति और प्रगति देने के लिए जग्‍स का आयोजन किया जाता है। हम इसके आयोजन में निरंतर उन्नति के प्रयास करेंगे।
ज्‍वेलर्स एसोसिएशन जयपुर की ओर से जेमस्टोन शो में तराशे गए रंगीन रत्‍नों के साथ रफ (खरड़) की बीटूबी एग्जीबिशन लगाई जाती है। जिसमें देश - विदेश से मैन्‍युफैक्‍चर, एक्‍सपोर्ट और ट्रेड विजिटर आते हैं। एक दिन के बीटूबी सो में 5 हजार से ट्रेड बायर का एक नया कीर्तिमान बना है।
जयपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्‍यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने नेतृत्व संभालते ही एक से एक नए कीर्तिमान रचना शुरू कर दिए। जग्‍स की सफलता भी उनमें से एक है। जयपुर महापौर सुनील कोठारी ने कहा कि राजू मंगोड़ीवाला जैसे व्‍यक्‍तित्‍व और प्रतिभा का लाभ जयपुर की ज्‍वैलर कम्‍यूनिटी के साथ पूरे जयपुर को मिल रहा है।

 विशिष्‍ट अतिथि एस्ट्रोलॉजर सुरभी गुप्‍ता ने कहा कि राजू मंगोडीवाला का संपर्क भारत में ही नहीं दुनिया भर में हैं। कई देशों से राजू मंगोडीवाला के मित्रों ने फोन कर जग्‍स में आने के लिए उन्‍हें प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली