संदेश

पृथ्वी दिवस पर राष्ट्रीय संवाद : सस्टेनेबिलिटी ही धर्म : कैलाश सत्यार्थी

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर,पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित 4th युवा सस्टेनेबिलिटी कॉन्फ्रेंस (ऑनलाइन) में कैलाश सत्यार्थी, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता एवं प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि “सस्टेनेबिलिटी ही धर्म है, जो जीवन को बनाए रखने का सार्वभौमिक आधार है, और धर्म का आचरण ही कर्म है।  उन्होंने कहा कि जलवायु और सामाजिक संकट मानव-निर्मित हैं, जिनसे निपटने के लिए सामूहिक और त्वरित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कार्बन उत्सर्जन में कमी, करुणा-आधारित समाज के निर्माण तथा युवाओं को वर्तमान में ही नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। यह सम्मेलन “Our Power, Our Planet” थीम पर Voices of Bharat: Yuva for Sustainability द्वारा आयोजित किया गया, जो Sustainability Karma की पहल है। आयोजन टीम में कार्यान्वयन सहयोगी के रूप में Lok Samvad Sansthan की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में शिक्षा, उद्योग और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से विशेषज्ञों ने भाग लेते हुए सस्टेनेबिलिटी को शिक्षा, नीति और व्यवहार में शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन में डॉ. एन.सी. व...

राज्यपाल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा प्रशिक्षुओ से कहा समर्पित हो काम करें

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से लोकभवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारी शासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को आमजन के प्रति संवेदनशील होकर जन समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्र और राज्य के विकास में समर्पित होकर सार्थक भूमिका निभाने पर जोर दिया। बागडे ने कहा कि जहां भी प्रशासनिक अधिकारी का पदस्थापन हो, उस पद की जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा से निभाएं। उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं का संवेदनशीलता से क्रियान्वयन करने, विकास कार्यक्रमों को तत्परता से लागू करने और आम जन के प्रति जवाबदेह होते हुए कार्य करने पर जोर दिया।  राज्यपाल ने अपने बहुत से अनुभव भी इस दौरान साझा किए और प्रशासनिक अधिकारियों को ’राष्ट्र प्रथम’ की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। हरिश्चन्द्र माथुर राज्य लोक प्रशासनिक संस्था की महानिदेशक श्रेया गुहा और राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी भी इस दौरान उपस्थित रहे।

महिन्‍द्रा एंड महिन्‍द्रा का पेटेंट पोर्टफोलियो पिछले दस साल में 20 गुना बढ़ा

चित्र
० आशा पटेल ०  मुंबई । महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अनुसंधान और विकास में निरंतर निवेश और 'मेक इन इंडिया' पहल के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए घोषणा की है कि पिछले एक दशक में, कंपनी को मिलने वाले पेटेंट की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है। यह वित्त वर्ष 2016 में स्थापना के समय मिले 56 पेटेंट से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 1334 हो गई है। मार्च 2026 तक एमएंडएम द्वारा दायर किए गए आवेदनों की कुल संख्या 2,728 है, जो नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति कंपनी के जुनून को दर्शाती है। प्रदान किए गए 1334 पेटेंट में से 60% ऑटोमोटिव करोबार से और 40% फार्म करोबार से संबंधित हैं। आवेदनों का पेटेंट में बदलने का अनुपात (कन्वर्जन रेशियो), जो वित्त वर्ष 2016 में 8% था, पिछले एक दशक में दायर आवेदनों के लिए सुधरकर 65% से अधिक हो गया है। एमएंडएम के पेटेंट पोर्टफोलियो में यह वृद्धि कंपनी की बढ़ती आरएंडडी क्षमताओं को दर्शाती है। इस बढ़ते नवाचार ने कंपनी को अपनी सीमाओं को विस्तार देने और अपने ग्राहकों के लिए तकनीकी रूप से बेहतर अनुभव प्रदान करने में सक्षम बनाया है। इस पेटेंट पोर्टफोलियो में एमएंडएम की...

जेइइ मेन में श्री चैतन्य अकादमी के चंद्रशेखर व पासाला मोहित रहे AIR 1,अनुज की AIR 5

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेइइ मेन 2026 का परिणाम घोषित किया। इस वर्ष भी श्री चैतन्य अकादमी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता एक बार फिर सिद्ध की है। इस अवसर पर श्री चैतन्य अकादमी के जीएम नागेंद्र ने बताया कि संस्थान निरंतर उत्कृष्ट परिणाम हमारी मजबूत शैक्षणिक प्रणाली, अनुभवी फैकल्टी और छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम हैं। श्री चैतन्य के छात्र चंद्रशेखर और पासाला मोहित ने 300 में से 300 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से अखिल भारतीय एआईआर रैंक 1 हासिल की। इसके साथ ही राजस्थान के छात्र अनुज मीणा ने अपनी श्रेणी में एआईआर 5वीं रैंक प्राप्त कर राजस्थान का गौरव बढ़ाया। श्री चैतन्य के नेशनल हेड अंजिनेहुलु ने बताया कि इस वर्ष संस्थान के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीप 15 AIR में 5 छात्र \ टॉप 100 AIR में 27 छात्र\ टॉप 500 AIR में 98 छात्र\ टॉप 1000 AIR में 172 छात्र ने टॉप स्थान हासिल किए। उन्होंने बताया कि यदि सभी कैटेगरी रैंक को मिलाकर देखा जाए, तो टॉप 100 में 95 रैंक तथा टॉप 1000 में 640 रैंक पर श्री चैतन्य के छात्रों ने अपना कब्जा जमाया है।...

सातों महाद्वीपों की भागीदारी के संग जीआईटीबी के रंग 26 अप्रैल को जय महल पैलेस में आयोजित होगा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। उपमुख्यमंत्री तथा पर्यटन कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान पर्यटन विश्व पर्यटन का सिरमौर है। उन्होंने बताया कि वैश्विक अस्थिरताओं, बदलते ट्रैवल पैटर्न और अनुभव-आधारित पर्यटन की बढ़ती मांग के बीच राजस्थान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि 26 से 28 अप्रैल तक जयपुर में आयोजित हो रहा 15वां ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार (जीआईटीबी) इस बार अपने प्रतिनिधि देशों के कारण विशेष महत्व रखता है। दुनिया के सातों महाद्वीपों से 50 देशों के विदेशी टूर ऑपरेटर्स और पर्यटन स्टेकहोल्डर्स का एक मंच पर जुटना इस बात का संकेत है कि राजस्थान अब केवल विरासत नहीं, बल्कि भरोसे, विविधता और अनुभव का वैश्विक स्थान बन चुका है। दिया कुमारी ने बताया कि यह आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग, भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय और फैडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ( फिक्की) के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है।पर्यटन विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने बताय...

बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी की 20 से अधिक सेक्टर्स में प्लेसमेंट,कंसल्टिंग,फाइनेंस और आईटी डोमेन में 17+ एलपीए तक में वृद्धि

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  भुवनेश्वर : बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने अपने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 2026 में 20 से अधिक सेक्टर्स से शानदार हायरिंग दर्ज की है। इनमें एग्रीगेटर, बैंकिंग, बीएफएसआई, सीमेंट, कंसल्टिंग, आईटी, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, इंश्योरेंस सहित कई अन्य सेक्टर्स शामिल रहे।  अर्न्स्ट एंड यंग, एडीपी, लॉयड्स बैंकिंग ग्रुप, डेलॉइट, अल्ट्राटेक, टीसीएस और फेडरल बैंक जैसी एमएनसी कंपनियाँ प्रमुख रिक्रूटर्स के रूप में शामिल रहीं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यूनिवर्सिटी पूर्वी भारत में एक उभरते हुए टैलेंट हब के रूप में अपनी मजबूत स्थिति बना रहा है। बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने 17+ एलपीए श्रेणी में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। मैनेजमेंट डोमेन में, फॉर्च्यून 500 कंपनी ऑटोमेटिक डेटा प्रोसेसिंग (एडीपी) ने एनालिस्ट पदों के लिए 5 छात्रों का चयन किया। लॉयड्स बैंकिंग ग्रुप के ऑफशोर सेंटर लॉयड्स टेक्नोलॉजी सेंटर ने एमबीए और एम.कॉम प्रोग्राम के 9 छात्रों को नियुक्त किया। फेडरल बैंक ने 17 एलपीए के सीटीसी के साथ ऑफर प्रदान किए, जिससे उच्च-मूल्य प्लेसमेंट सेगमेंट को और मजबूती मिली।  वैश्विक कंसल...

उच्च शिक्षा विभाग ने यूनिसेफ व शिक्षण संस्थानों के सहयोग से प्रारंभ किया युवा सेतु

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने यूनिसेफ तथा आईआईएम उदयपुर और आईआईटी के सहयोग से ‘युवा सेतु’ का शुभारंभ किया। यह एक अभिनव “कैम्पस टू कम्युनिटी” पहल है, जिसका उद्देश्य महाविद्यालयी छात्रों को जमीनी विकास प्रक्रियाओं से जोड़ना तथा स्थानीय शासन को सशक्त बनाना है। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने युवा सेतु कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसमें कार्यक्रम पुस्तिका और लोगो का विमोचन भी शामिल रहा। बैरवा ने कहा कि युवा सेतु केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 और विकसित राजस्थान 2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप एक पहल है, जो युवाओं को विकास प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार के रूप में स्थापित करती है। उन्होंने कहा, “राजस्थान की बड़ी युवा आबादी उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्हें सही शिक्षा, कौशल और दिशा से सशक्त बनाना राज्य के विकास को गति देने के लिए अत्यंत आवश्यक है।  युवा सेतु के माध्यम से छात्र स्थानीय विकास योजना और क्रियान्वयन में सीधे योगदान दे सकेंगे, साथ ही नेतृत्व और समस्या-समाधान जैसी क्षमताओं का विकास होगा तथा शिक्षा और रोजगार के बीच...