संदेश

शिक्षा व्यवस्था में फैली अव्यवस्था भाजपा के अंत का कारण बनेगी – अभिषेक जैन बिट्टू

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। पिछले सवा महीने से शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक की घटनाओं और छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली। आंदोलनरत छात्रों के लगातार दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसे छात्रों की एकजुटता, लोकतांत्रिक संघर्ष और दृढ़ संकल्प की जीत बताया जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी के राजस्थान मीडिया इंचार्ज अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि जिन छात्रों को कुछ राजनीतिक नेताओं द्वारा देशद्रोही, गद्दार, अराजक और अन्य अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया जा रहा था, उन्हीं लाखों छात्रों ने अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर देश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संघर्ष किया। उनका यह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन इस बात का प्रमाण है कि देश का युवा अपने अधिकारों और भविष्य के प्रति सजग है। अभिषेक जैन ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा केवल राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि उन छात्रों और परिवारों की पीड़ा का परिणाम है, जिन्होंने शिक्षा व्यवस्था की खामियों और पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण अपन...

स्व के.सी.मालू के अधूरे सपनों को पूरा करना ही होगी सच्ची श्रद्धांजलि : गोपाल शर्मा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान सरकार के सर्वोच्च सिविल अवार्ड राजस्थान रत्न से सम्मानित, ‘वीणा’ समूह के संस्थापक अध्यक्ष तथा राजस्थानी लोक कला, संस्कृति और संगीत के पुरोधा स्वर्गीय के.सी. मालू के निधन पर जनप्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया।  सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, पूर्व परिवहन मंत्री एवं डीडवाना विधायक यूनूस खान, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल तथा विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के चांसलर एवं भारत सरकार के पूर्व पर्यटन सचिव डॉ. ललित के. पंवार (आईएएस, सेवानिवृत्त) ने मालू परिवार से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि के.सी. मालू का निधन केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश के सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन लोक कलाकारों, लोक संगीत और राजस्थानी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में संगीत विश्वविद्यालय, विश्वस्तरीय परफॉर्मिंग आर्ट्स अकादमी, राजस्थानी संस्कृति को समर्पित टी...

बीआरएमजीएसयू का रोडमैप-लाखों माल गोदाम श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने का लक्ष्य

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के माल गोदाम (गुड्स शेड) श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, सम्मानजनक रोजगार और समग्र कल्याण की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक यूनियन (बीआरएमजीएसयू) ने एक राष्ट्रीय रोडमैप की घोषणा की है। संगठन ने कहा कि उसका उद्देश्य केवल श्रमिकों की समस्याएं उठाना नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य सुविधाएं, विधिक सहायता और सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध कराकर एक सशक्त एवं संगठित श्रमिक व्यवस्था विकसित करना है।  बीआरएमजीएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष परिमल कांति मंडल ने कहा कि नई श्रम संहिताओं और सामाजिक सुरक्षा के विस्तार ने असंगठित क्षेत्र के करोड़ों श्रमिकों के लिए नए अवसर पैदा किए हैं। उन्होंने कहा कि इन श्रमिक हितैषी पहलों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में ट्रेड यूनियनों की महत्वपूर्ण भूमिका है और बीआरएमजीएसयू इसी दिशा में कार्य कर रहा है। मंडल ने बताया कि भारतीय रेलवे के विभिन्न माल गोदामों में लाखों श्रमिक कार्यरत हैं, जिनमें से करीब दो लाख श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा चुका है। प्रथम चरण के पात्र श्...

राज्यपाल ने की मादक पदार्थों के नियंत्रण,नशामुक्त भारत के प्रभावी क्रियान्वयन कार्य की समीक्षा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने नशामुक्ति के लिए सभी स्तरों पर जवाबदेही तय किए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने मुख्य सचिव स्तर पर इसके लिए त्वरित परिपत्र जारी किए जाने और नशामुक्ति के लिए प्रदेश में प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नशामुक्त राजस्थान के अंतर्गत महीने भर के लिए विशेष अभियान चलाए जाने का भी आह्वान किया। राज्यपाल बागडे लोकभवन में मादक पदार्थों के नियंत्रण, नशामुक्त भारत के प्रभावी क्रियान्वयन तथा भावी कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि सरकारी विभागों में कहीं कोई नशे में लिप्त मिले तो तुरंत संस्पेंड किया जाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मादक पदार्थों के सेवन करने वालों पर सख़्त से सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने सीमा क्षेत्र से ड्रोन द्वारा नशीले पदार्थों को भेजे जाने पर चिंता जताते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही हो। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में कहीं भी किसी तहसील, गांव और कस्बे में नशीले पदार्थ पकड़े जाते हैं तो वहां के अधिकारियों और जनप्रत...

छात्र आंदोलन जयपुर तक पहुंचा रात तक जुटे प्रदर्शनकारी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | पेपरलीक के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर में चल रहे छात्र आंदोलन की गूंज अब जयपुर में भी  तेजी से सुनाई दी। दिल्ली में पेपर लीक के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में जयपुर के पत्रिका गेट पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। हाथों में संविधान की प्रतियां और तख्तियां लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपरलीक मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह एक परीक्षा का मुद्दा नहीं, देश के लाखों युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता का सवाल है। उन्होंने कहा कि लगातार पेपरलीक और परीक्षा संबंधी विवादों से अभ्यर्थियों का भरोसा कमजोर हुआ है। सरकार को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए ताकि जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय हो।  इस प्रदर्शन में छात्राओं ने भी भारी मात्रा में शिरकत की उन्होंने कहा कि उनके भाई का मेडिकल कॉलेज का सपना परीक्षा विवाद से प्रभावित हुआ है। वहीं 12वीं पास छात्रा ने कहा कि आज जो दूसरी छात्राओं के स...

दुनिया और एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में राजस्थान के उदयपुर और जयपुर को मिली पहचान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर, राजस्थान पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। दुनिया की प्रतिष्ठित पर्यटन पत्रिका 'ट्रैवल प्लस लीजर' की ओर से जारी वर्ष 2026 के 'विश्व के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार' में राजस्थान के दो प्रमुख पर्यटन शहर उदयपुर और जयपुर ने एक साथ वैश्विक पहचान हासिल की है। सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों शहरों ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों और एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की दोनों प्रतिष्ठित सूचियों में स्थान बनाया है।  पूरी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में उदयपुर 12वें और जयपुर 16वें स्थान पर रहा, जबकि एशिया के 15 सर्वश्रेष्ठ शहरों में उदयपुर को आठवां और जयपुर को दसवां स्थान मिला। यह उपलब्धि राजस्थान के पर्यटन की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता और राज्य की मजबूत होती अंतरराष्ट्रीय पहचान का प्रमाण मानी जा रही है। इस अवसर पर पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने कहा कि दुनिया और एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में उदयपुर और जयपुर का शामिल होना पूरे राजस्थान के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान प्रदेश की समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति, उत्कृष्ट आतिथ्य और पर्यटन क्...

नई दिल्ली में भगवान श्रीजगन्नाथ की 59वीं यात्रा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न

चित्र
0 योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली | भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान श्रीबलभद्र एवं देवी सुभद्रा की श्री गुंडिचा मंदिर से श्री जगन्नाथ मंदिर वापसी के अवसर पर आयोजित बहुड़ा यात्रा श्री जगन्नाथ मंदिर एवं ओडिशा कला एवं सांस्कृतिक केंद्र, त्यागराज नगर, नई दिल्ली में श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। दिल्ली, एनसीआर तथा आसपास के राज्यों से हजारों श्रद्धालु इस शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। रथयात्रा के उपरांत श्री गुंडिचा मंदिर में नौ दिवसीय प्रवास पूर्ण करने के बाद भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान श्रीबलभद्र एवं देवी सुभद्रा ने "जय जगन्नाथ" के जयघोष, मधुर भजनों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों, शंखनाद एवं भक्तिमय संगीत के बीच अपने श्रीमंदिर की ओर प्रस्थान किया। बहुड़ा यात्रा भगवान के अपने धाम में पुनः आगमन का पावन प्रतीक मानी जाती है। पारंपरिक पाहंडी बीजे की रस्म सम्पन्न होने के पश्चात भगवान श्रीजगन्नाथ, भगवान श्रीबलभद्र एवं देवी सुभद्रा के भव्य एवं सुसज्जित रथ निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़े। हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक रथों को खींचकर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। सम्पूर्ण शोभायात्रा ने ...