राजस्थान में इनोवेटिव्यू की 300 करोड़ निवेश की योजना,परीक्षा केंद्रों में होगी कंप्यूटर आधारित और लिखित परीक्षाओं की सुविधा
० आशा पटेल ० जयपुर। इनोवेटिव्यू इंडिया लिमिटेड राजस्थान में आधुनिक परीक्षा केंद्रों का नेटवर्क विकसित करने के लिए 300 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी की ‘आदर्श परीक्षा केंद्र’ पहल के तहत कंप्यूटर आधारित और लिखित परीक्षाओं के लिए परिसर तैयार किए जाएंगे। कंपनी के अनुसार केंद्रों में आधुनिक कंप्यूटर, नेटवर्किंग, बिजली बैकअप, बायोमेट्रिक पहचान सत्यापन और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था होगी। प्रवेश और तकनीकी निगरानी से परीक्षा में गड़बड़ी का जोखिम कम करने पर जोर रहेगा। इनोवेटिव्यू के संस्थापक एवं निदेशक आशीष मित्तल ने कहा परीक्षा में सफलता का आधार अभ्यर्थी की योग्यता होनी चाहिए, न कि उसे मिले केंद्र की सुविधाएं या उसकी भौगोलिक स्थिति। कंपनी का उद्देश्य अभ्यर्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। कंपनी ने मार्च 2028 तक लगभग 100 शहरों में 150 परीक्षा केंद्र औ...