संदेश

राजस्थान में इनोवेटिव्यू की 300 करोड़ निवेश की योजना,परीक्षा केंद्रों में होगी कंप्यूटर आधारित और लिखित परीक्षाओं की सुविधा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। इनोवेटिव्यू इंडिया लिमिटेड राजस्थान में आधुनिक परीक्षा केंद्रों का नेटवर्क विकसित करने के लिए 300 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी की ‘आदर्श परीक्षा केंद्र’ पहल के तहत कंप्यूटर आधारित और लिखित परीक्षाओं के लिए परिसर तैयार किए जाएंगे। कंपनी के अनुसार केंद्रों में आधुनिक कंप्यूटर, नेटवर्किंग, बिजली बैकअप, बायोमेट्रिक पहचान सत्यापन और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था होगी। प्रवेश और तकनीकी निगरानी से परीक्षा में गड़बड़ी का जोखिम कम करने पर जोर रहेगा।                                                 इनोवेटिव्यू के संस्थापक एवं निदेशक आशीष मित्तल ने कहा परीक्षा में सफलता का आधार अभ्यर्थी की योग्यता होनी चाहिए, न कि उसे मिले केंद्र की सुविधाएं या उसकी भौगोलिक स्थिति। कंपनी का उद्देश्य अभ्यर्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। कंपनी ने मार्च 2028 तक लगभग 100 शहरों में 150 परीक्षा केंद्र औ...

शेपिंग फ्यूचर : विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने की एक पहल

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जयपुर के दो दूरदर्शी व्यक्तित्वों, सीए अनिल खंडेलवाल एवं आलोक कोटावाला ने एक ऐसी मुहिम की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य था देश के उन मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को साकार करना, जो प्रतिभाशाली तो हैं, लेकिन आर्थिक अभाव के कारण अपनी शिक्षा और भविष्य को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इस मुहिम का नाम रखा गया ‘शेपिंग फ्यूचर’। शेपिंग फ्यूचर का विश्वास है कि किसी भी विद्यार्थी की प्रतिभा उसके परिवार की आर्थिक स्थिति की मोहताज नहीं होनी चाहिए। धन के अभाव में किसी योग्य विद्यार्थी का सपना अधूरा रह जाए, इससे बड़ी सामाजिक विडंबना क्या हो सकती है ? इस मुहिम के अंतर्गत देश के प्रतिष्ठित सरकारी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग दिया जाता है। इनमें आईआईटी एवं एनआईटी से इंजीनियरिंग करने वाले, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से कानून की शिक्षा प्राप्त करने वाले तथा चार्टर्ड अकाउंटेंसी, कंपनी सेक्रेटरी और कॉस्ट अकाउंटेंसी जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी शामिल हैं। वे विद्यार्थी जिनमे...

RIC में JAGS-2026 का आयोजन 1 दिन में 5 हजार विजिटर्स का बना कीर्तिमान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : आरआईसी में JAGS-2026( जयपुर एसोसिएशन जेमस्टोन शो ) के 30वें संस्‍करण का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन महापौर सुनील कोठारी ने किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एस्ट्रोलॉजर सुरभी गुप्‍ता थीं। उद्घाटन समारोह में जग्‍स की स्मारिका का विमोचन किया गया और साथ ही शो के सहयोगियों का सम्मान भी किया गया। महापौर सुनील कोठारी ने कहा कि जयपुर के पूर्वज जौहरियों ने अपनी व्यावसायिक प्रतिभा और मेहनत से जयपुर को रत्‍न नगरी के तौर पर प्रतिष्ठित किया, लेकिन वर्तमान में बैंकॉक और हांगकांग आगे निकल गए हैं। गोल्‍ड सिटी दुबई की तरह जेमस्टोन सिटी जयपुर की पहचान बननी चाहिए। उन्होंने जयपुर के 3 सौवें स्थापना दिवस के लिए "म्‍हारो जयपुर- प्‍यारो जयपुर- न्‍यारो जयपुर '' का नया नारा दिया। ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्‍यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने कहा कि जस की तरह जग्‍स भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस शो के माध्‍यम से हम जयपुर के कारीगरों के तराशे गए रंगीन रत्नों को दुनियाभर के खरीदारों तक पहुंचाते हैं। इसमें रत्न व्यापारियों और मैन्युफैक्चरर्स के बीच दीर्घकालीन रिश्ते ...

इनाल्सा ने लॉन्च किया ‘कम्प्लीट स्लाइडिंग केयर’ 2-इन-1 स्टैंडिंग गारमेंट स्टीमर एवं आयरन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नोएडा : इनाल्सा ने कम्पलीट स्लाइडिंग केयर लॉन्च किया है। यह भारत का पहला 2-इन-1 स्टैंडिंग गारमेंट स्टीमर और आयरन है, जिसमें कपड़ों को लटकाकर स्टीम करने और बोर्ड पर रखकर आयरन करने की सुविधा एक ही डिवाइस में मिलती है। घर पर कपड़ों को प्रोफेशनल फिनिश देने के लिए तैयार इस डिवाइस में अलग स्टीम पंप और हैंडल पर डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 7 हीटिंग लेवल और 3 स्टीम लेवल हैं, जिन्हें सिर्फ एक बटन दबाकर बदला जा सकता है। मैट ब्लैक फिनिश में आने वाले इनाल्सा कम्पलीट स्लाइडिंग केयर की कीमत 21,999 रुपये है, जबकि शुरुआती ऑफर में इसे 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 2 साल की पूरी प्रोडक्ट वारंटी दी जा रही है। बॉक्स में मेन यूनिट, अलग किया जा सकने वाला पानी का टैंक, ऊंचाई को एडजस्ट करने वाले डबल पोल, बेस, प्रोटेक्टिव कवर वाला आयरनिंग बोर्ड, आयरन होल्डिंग ब्रैकेट और आयरन प्रोटेक्टिव कवर शामिल हैं। आमतौर पर स्टैंडिंग स्टीमर में टैंक से पानी बॉयलर तक पहुंचाने के लिए गुरुत्वाकर्षण का इस्तेमाल होता है। इससे स्टीम कमजोर हो सकती है और कपड़े स्टीम करते समय बीच-बीच में पानी ...

हेल्थकेयर सेक्टर में कौशल विकास और मरीजों की देखभाल के लिए भारत-यूके के बीच सहयोग

चित्र
० मोहम्मद इम्तियाज़ ०  नयी दिल्ली : मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स और बैपियो (BAPIO) ट्रेनिंग एकेडमी ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर दिल्ली में आयोजित इंडो-यूके हेल्थकेयर कॉन्क्लेव में आयुष डॉक्टरों (बीएचएमएस और बीएएमएस) के क्लीनिकल कौशल को उन्नत करने की दिशा में कदम उठाने की घोषणा की। कॉन्क्लेव का उद्घाटन भारत सरकार के आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव ने किया। कॉन्क्लेव में स्ट्रक्चर्ड एजुकेशन, सुपरवाइज्ड क्लीनिकल ट्रेनिंग और एसेसमेंट के माध्यम से हेल्थकेयर सेक्टर में कौशल विकास और मरीजों की देखभाल में निरंतरता पर फोकस किया गया। इन पहलों में आयुष के स्नातक और स्नातकोत्तर डॉक्टरों के लिए छह-छह महीने के दो सर्टिफिकेट प्रोग्राम शामिल हैं। इनका उद्देश्य डॉक्टरों के क्लीनिकल कौशल को बढ़ाना, मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और हेल्थकेयर सिस्टम के भीतर देखभाल की निरंतरता (कॉन्टिन्यूटी ऑफ केयर) बनाए रखने में मदद करना है। “स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और नवाचार के बीच सेतु” (ब्रिजिंग हेल्थकेयर, एजुकेशन एंड इनोवेशन) विषय पर आयोजित कॉन्क्लेव में भारत और ब्रिटेन के नीति-निर्माता, चिकित...

समझ न लेना अबला इसको नारी है शक्ति का रूप

चित्र
० Sushma Bhandari ०  विजय .....आज आकाश की बहुत याद आ रही है ,तुझे याद है न ---- मैं ,तुम ,दीपक ,राहुल सब उसके साथ मिलकर शरारत करते थे ..... मगर डाट सिर्फ उसको खानी पड़ती थी ,और एक दिन ऐसा भी आया हमारे जीवन में ,जब आकाश स्कूल छोडकर ना जाने कहाँ चला गया | सपरिवार | “ तू बता अजय ..... मैं कैसे ढूंढू....जितने भी ठौर-ठिकाने थे सब जगह हम लोगों ने तलाशने की कोशिश की है, बावजूद हमारी पढाई और कैरियर के | हाँ ये तो है दीपक कंप्यूटर इंजीनयर हो गया है उससे कहेंगे वो शायद ढूँढ सके अपने यार को | अजय अध्यापक है | रविवार अवकाश होता है ,दीपक मल्टीनेशनल कम्पनी में हो मगर आज उसने भी छुट्टी की | राहुल प्रोपर्टी डीलर है | अपने पुराने यार के लिए वह भी सब काम छोड़ लकर दोस्तों के पास आया और विजय तो संगीत अध्यापक है ,घर में ही कोचिंग सेंटर खोल रखा है सो छुट्टी नहीं करनी पड़ी अपितु उसी के घर में सब लोग मिले | ढेरों नई –पुरानी बातें हुई और दीपक ने आकाश को ढूँढने की जिम्मेदारी ली | आज रात दीपक की आँखों में नीद नहीं थी | वो कम्पूटर पर सर्च करता रहा , करता रहा .......करता रहा | जाने कितने आकाश दीपक के कम्पूटर पर उ...

क्लाइमेट चेंज का समाधान केवल भारत के पास है : गृह मंत्री मामा नटुंग

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान में चल रहे वैश्विक शिखर सम्मेलन में अध्यात्म, राजनीति, व्यापार और प्रशासनिक सेवा से जुड़ी हस्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। विश्व नवनिर्माण के लिए आध्यात्मिक जागृति विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश से छह हजार से अधिक लोग भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के मुख्य अतिथि अरुणाचल प्रदेश के गृहमंत्री और अंतर्राज्यीय सीमा मामलों के मंत्री मामा नटुंग ने कहा कि हमें यहां परमात्मा ने बुलाया ताकि हमारा देश भारत हमको जाने। नालंदा विश्वविद्यालय तब था, जब मिडिल ईस्ट में शिक्षा का कोई नामो-निशान नहीं था। इसलिए भारत विश्व गुरु था। दुनिया की समस्याओं का समाधान ब्रह्माकुमारीज के पास है। दुनिया ये मान रही है कि ब्रह्माकुमारीज़ संजीवनी बूटी का काम कर रही है। क्लाइमेट चेंज का समाधान केवल भारत के पास है। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने कहा कि मैं बुद्ध, महावीर, जनक की धरती बिहार से आया हूं। मैं 25 वर्षों से यहां से जुड़ा हूं। आज चौथी बार आया हूं। स्प्रिचुअल होना स्वयं के लिए, परिवार, समुदाय, देश, दुनिया, मानवता के लिए अनिवार्य है। हम सबका लक्ष्य मा...