दीपक दिलदार 'लव के चक्‍कर में'


दीपक दिलदार ने इस फिल्‍म को लेकर पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी, जो उन्‍होंने हमें शूटिंग के बीच मिले ब्रेक में बताया। उन्‍होंने बताया कि हमें जब फिल्‍म की कहानी सुनाई गई, तब ही मैंने तय कर लिया था कि फिल्‍म मेरे लिए ही है। और मैंने हां कर दिया। इस फिल्‍म में मेरे साथ तीन – तीन काबिल अदाकारा हैं, जिनके साथ काम करने का अलग ही अनुभव है। सो‍नालिका प्रसाद, कनक यादव और प्रगति भट्ट के साथ हम शू‍ट कर रहे हैं।



भोजपुरी सिंगर - एक्‍टर दीपक दिलदार अपनी अप‍कमिंग भोजपुरी फिल्‍म 'लव के चक्‍कर में' की शूटिंग पूरी कर के घर लौट गए है। फिल्‍म की पूरी नैनीताल की हसीन वादियों में की गई है!  इस बारे में जब हमने दीपक दिलदार से बात की तो उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म 'लव के चक्‍कर में' का कथानाक जितना खूबसूरत है, उतना ही दिल को छूने वाला यह लोकेशन है। मुझे यहां शूटिंग करके बहुत मजा आया । हम दुगनी ऊर्जा के साथ जल्द दूसरी फिल्म की शूटिंग स्टार्ट करूँगा ।

सेट पर हम खूब मस्‍ती भी कर रहे हैं और काम भी। सेट का माहौल काफी मजेदार हैं, जिससे पता ही नहीं चलता कि कैसे सारे सिक्‍वेंस आसानी से निकल गए। हमारी टीम बेहद इनर्जेटिक है, जिनके साथ काम करने में बहुत मजा रहा है। उम्‍मीद है दर्शकों को भी फिल्‍म खूब पसंद आयेगी, जब यह सिनेमाघरों में होगी। इस फिल्म के निर्देशक मनोज तोमर हैं। 


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार