प्रदीप पांडे चिंटू और संचिता बनर्जी की फिल्म ''विवाह'' प्रदर्शित


मुंबई में 25 अक्टूबर को भोजपुरी फिल्म "विवाह" रिलीज होगी । प्रदीप पांडे की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म है। फिल्म देश के अलग-अलग राज्य में अलग दिन रिलीज होगी। प्रदीप पांडे चिंटू, संचिता बनर्जी और आकांक्षा अवस्थी स्टार भोजपुरी फिल्म विवाह कल जरूर देखे आप लोग । फिल्म की रिलीज को लेकर प्रदीप पांडे चिंटू सहित पूरी टीम काफी एक्साइटेड है।



फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है, जिसे भोजपुरिया जवार ने काफी पसंद किया। विवाह के ट्रेलर की शुरुआत प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) और उनके परिवार से होती है। फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े विलेन का किरदार निभाने वाले अवधेश मिश्रा उनके पिता का किरदार निभा रहे है।


फिल्म में प्रदीप पांडे चिंटू का पूरा परिवार लड़की देखने जाता है, जिसे वो रिजेक्ट कर देते हैं। इसके बाद अवधेश मिश्रा की गाड़ी खराब होती है और वह एक अंजान शख्स से लिफ्ट मांगते हैं। जहां उन्हें दो संस्कारी लड़कियां दिखती हैं। ये दोनों लड़कियां प्रीति बिस्वास और संचिता बनर्जी हैं, जो इस अंजान शख्स की बेटी है। अवधेश मिश्रा(Awdhesh Mishra) को इन दोनों लड़कियों का स्वभाव काफी पसंद आता है।
फिल्म में बाप-बेटे और पति-पत्नी में टकराव और इंटरेस्टिंग कहानी दिखाई गई है। पूरी कहानी तो आपको फिल्म रिलीज होने के बाद चलेगी। इस फिल्म के निर्देशक मंजुल ठाकुर है !



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार