देश भर में UIDAI के 21 ‘आधार’ सेवा केन्‍द्र परिचालन में हैं


नयी दिल्ली - आधार संबंधी नामांकन नि:शुल्‍क है, लेकिन आधार से मोबाइल नम्‍बर को जोड़ने, घर का पता अपडेट करने जैसे ब्‍यौरे को दर्ज करने के लिए 50 रुपये का नाममात्र शुल्‍क देना पड़ता है। आधार सेवा केन्‍द्र में बेहतरीन टोकन प्रबंधन प्रणाली कार्यरत होती है, जो लोगों को बिना किसी बाधा के नामांकन/अपडेट प्रक्रिया से संबंधित विभिन्‍न चरणों तक ले जाने के लिए उनका मार्गदर्शन करती है।


भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने देश भर में 114 एकल (स्टैंडअलोन) आधार नामांकन एवं अद्यतन केन्‍द्रों को खोलने की अपनी योजना के तहत 21 आधार सेवा केन्‍द्रों (एएसके) को परिचालन में ला दिया है। ये केन्‍द्र बैंकों, डाकघरों और राज्‍य सरकारों द्वारा संचालित किये जा रहे 35,000 आधार नामांकन केन्‍द्रों के अलावा हैं।


इन केन्‍द्रों में प्रति दिन 1000 तक नामांकन एवं अद्यतन अनुरोधों को संचालित करने की क्षमता है। ये केन्‍द्र सप्‍ताहांत सहित हफ्ते के सभी दिन प्रात: साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक परिचालन में रहेंगे। ये केन्‍द्र केवल सार्वजनिक अवकाश के दिन बंद रहेंगे। यूआईडीएआई ने देश भर में 53 शहरों में 114 आधार सेवा केन्‍द्र खोलने की योजना बनाई है।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड