NFAI का 2020 का कैलेंडर लांच


कैलेंडर में 24 चित्र शामिल किए गए हैं, जिनमें भारत की विभिन्न भाषाओं की फिल्मों में अभिनेताओं द्वारा उपयोग किए गए यंत्रों का संकलन है। कैलेंडर, दीवार और टेबल के लिए उपलब्ध है और इसे www.nfai.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग के जरिए खरीदा जा सकता है। कैलेंडर पर एक क्यूआर  कोड दिया गया है, जिसे स्कैन करने पर चित्र और संबंधित फिल्म की जानकारी मिल सकती है।


गोवा - सूचना और प्रसारण सचिव अमित खरे ने 50वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में एनएफएआई का 2020 का कैलेंडर लांच किया। उन्होंने कहा कि एनएफएआई का कैलेंडर सभी फिल्म प्रेमियों के लिए संग्रह करने योग सामग्री बनने जा रही है। इस कैलेंडर में भारतीय सिनेमा में उपयोग किए गए संगीतमय वाद्य यंत्रों को दिखाया गया है। इसमें अभिलेख से प्राप्त कुछ दुर्लभ चित्र हैं।


 इस अवसर पर जाने-माने फिल्मकार सुभाष घई, शाजी करूण, राहुल रवेल, फेडरेशन ऑफ फिल्म सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष किरण सांताराम, गोवा के मुख्य सचिव परिमल राय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अपर सचिव अतुल तिवारी, ब्यूरो ऑफ आउटरिच कॉम्युनिकेशन के महानिदेशक श्री सतेन्द्र प्रकाश तथा एनएफएआई के निदेशक प्रकाश मकदुम उपस्थित थे।


एनएफएआई के 2020 के कैलेंडर में भारतीय सिनेमा में उपयोग किए गए भारतीय संगीत वाद्य यंत्रों के खजाने का संकलन है। कैलेंडर में राजकपूर को तम्बुरा बजाते (वाल्मीकि, 1946), जयश्री गडकर को वीणा बजाते हुए (सीता मैया, 1964), विष्णुपंत पगनीस को इकतारा बजाते हुए (नरसी भगत, 1940), टी.एल देशपांडे को टेनोर बैंजो बजाते हुए (गोलाचा गणपति, 1953) शिवाजी गणेशन को नादस्वरम बजाते हुए (थिलाना मोहनबल, 1968), नेरा लट्टुरामा पोडुबल को इद्दिका बजाते हुए (थम्पू, 1978), राजकुमार को शहनाई बजाते हुए (सनधी अपन्ना, 1977), कल्पना को वायलीन बजाते हुए (गेजेपुजे, 1970) और किशोर कुमार को हार्मोनियम बजाते हुए (शाबाश डैडी, 1978) दिखाया गया है। 


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार