SDMC के चारों क्षेत्रों के बच्चों ने उपराष्ट्रपति के निवास पर मनाया बाल दिवस


नयी दिल्ली - शिक्षा समिति की अध्यक्षा डॉ नन्दिनी शर्मा के सानिध्य में एस डी एम सी के चारों क्षेत्रों के बच्चों ने उपराष्ट्रपति एम० वेंकैया नायडू के निवास पर मनाया बाल दिवस ।



पश्चिमी क्षेत्र के कार्यालय से नर्सरी इंचार्ज सुषमा भंडारी,प्रधानाचार्या अंजु सचदेवा ( बी 3 रघुबीर नगर) अपने 6 बच्चों के साथ उपराष्ट्रपति के निवास पर पहुंचे । बच्चों,शिक्षा अधिकारियों तथा अध्यापकों के लिए उपराष्ट्रपति एम० वेंकैया नायडू महोदय से मुलाकात करना अपने आप में ऐतिहासिक के साथ साथ बहुत ही अच्छा अनुभव रहा ।



मुख्यालय से डी डी ई अनिता नौटियाल  व क्षेत्रीय कार्यालय से डी डी ई रिषिपाल राणा का हार्दिक आभार जताते हुए पश्चिमी क्षेत्र के कार्यालय से नर्सरी इंचार्ज सुषमा भंडारी ने बताया कि उनके द्वारा रचित एक बाल पुस्तक " नई कहानी " उपराष्ट्रपति एम० वेंकैया नायडू महोदय को भेंट करना अपने आप में एक यादगार लम्हा बन गया ।



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली