ताजमहल में बेबी फीडिंग रूम स्थापित


नयी दिल्ली - सरकार ने ताजमहल में बेबी फीडिंग रूम स्थापित किया है और महिला पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए देश के सभी प्रतिष्ठित स्थलों में इस तरह के बेबी फीडिंग रूम स्थापित किए जा रहे हैं। संस्कृति मंत्रालय कुछ महत्वपूर्ण भारतीय स्मारकों में विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए विदेशी भाषाओं में साइन बोर्ड लगा रहा है।


जलियांवाला बाग की घटना के 100वें वर्ष के अवसर पर, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  प्रहलाद सिंह पटेल ने अमृतसर के जलियांवाला बाग की पवित्र मिट्टी से युक्त 'कलश' को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंपा। पटेल द्वारा पवित्र मिट्टी लाई गयी थी, जब उन्होंने ऐतिहासिक जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक का दौरा किया था .


कलश सौंपने के बाद पटेल ने इस कदम के पीछे के दृष्टिकोण के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पटेल ने कहा कि 'कलश' को राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली में रखा जाएगा, जिसे आम जनता देख सकेगी। उन्होंने कहा कि यह भारत के युवाओं को प्रेरित करेगा कि उनके पूर्वजों ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि यह महज सामान्य मिट्टी नहीं है, यह दुनिया के सबसे बड़े बलिदानों का हिस्सा है और हम उनके बलिदानों का सम्मान करते हैं। 


पटेल ने मीडिया को संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय की 100 दिनों की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने ताजमहल में बेबी फीडिंग रूम स्थापित किया है और महिला पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए देश के सभी प्रतिष्ठित स्थलों में इस तरह के बेबी फीडिंग रूम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि संस्कृति मंत्रालय कुछ महत्वपूर्ण भारतीय स्मारकों में विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए विदेशी भाषाओं में साइन बोर्ड लगा रहा है। उन्होंने कहा कि हम उन शीर्ष तीन देशों को यह सुविधा प्रदान कर रहे हैं, जहां से 1 लाख से अधिक पर्यटक ऐसे स्थलों का दौरा करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की सुविधा मध्य प्रदेश के सांची में शुरू होगी, जहां बौद्ध तीर्थयात्री विभिन्न देशों से विशेष रूप से श्रीलंका और दक्षिण कोरिया से आते हैं।


केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि ई-वीजा शुल्क में कमी और होटल के कमरों पर जीएसटी दरों में कमी के कारण, अधिक पर्यटक भारत आ रहे हैं। उन्होंने मीडिया को यह भी बताया कि हमारी सरकार ने आम जनता के लिए 137 चोटियों को खोला है और इसके बगल में सियाचिन ग्लेशियर को भी जनता के लिए खोला गया है। पटेल ने कहा कि भारत 2019 में विश्व यात्रा और पर्यटन सूचकांक में 40वें से बढ़ कर 34वें स्थान पर पहुंच गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड