यूनेस्को ने फिल्म क्षेत्र में मुम्बई और खानपान के क्षेत्र में हैदराबाद को UCCN के सदस्य के रूप में शामिल किया


यूसीसीएन का गठन 2004 में हुआ था और इसमें उन शहरों के नाम शामिल हैं जो अपने-अपने देशों में संस्कृतिक गतिविधियों के सक्रिय केन्द्र हैं। यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क में अब कुल 246 शहर शामिल हैं। यूनेस्को ने फिल्म के क्षेत्र में मुम्बई और पाक-कला के क्षेत्र में हैदराबाद को यूनेस्को के क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (यूसीसीएन) के सदस्य के रूप में नामित किया।


इस नेटवर्क का हिस्सा बनने वाले सदस्य शहर सभी महाद्वीपों और क्षेत्रों से अलग-अलग आय स्तर और आबादी के साथ आते हैं। वे एक समान मिशन की दिशा में एक साथ काम करते हैं- सतत विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र 2030 एजेंडे के अनुसार, शहरों को सुरक्षित, लचीला, समावेशी और टिकाऊ बनाने के लिए उनकी शहरी विकास योजनाओं के मूल में रचनात्मकता और रचनात्मक अर्थव्यवस्था को रखना।


यूसीसीएन के अतंर्गत 7 श्रेणियां को शामिल किया गया हैं-



  • शिल्प और लोक कला

  • डिजाइन

  • फिल्म

  • पाक-कला

  • संगीत

  • मीडिया आर्ट्स

  • साहित्य


पहले से तीन भारतीय शहरों को यूसीसीएन के सदस्यों के रूप में मान्यता मिली हुई हैं -



  • जयपुर- शिल्प और लोक कला (2015)

  • वाराणसी- संगीत के लिए रचनात्मक शहर (2015)

  • चेन्नई- संगीत के लिए रचनात्मक शहर (2017)


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार