भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय के टिकट अब ‘बुकमायशो’ पर उपलब्ध


नयी दिल्ली - भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय (एनएमआईसी) के ऑनलाइन टिकट के लिए फिल्म प्रभाग और बुकमायशो (बीएमएस) के बीच एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।


इस सहमति पत्र पर फिल्म प्रभाग की महानिदेशक सुश्री स्मिता वत्स शर्मा और बुकमायशो के मुख्य परिचालन अधिकारी (लाइव एंटरटेनमेंट) अल्बर्ट अल्मीडिया ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में अपर सचिव अतुल कुमार तिवारी की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही एनएमआईसी जाने के लिए टिकट की बुकिंग अब महज एक क्लिक से ही हो सकती है।


इससे देश-विदेश के सिने प्रेमी काफी लाभान्वित होंगे। सचिव ने कहा कि एमओयू दरअसल इस संग्रहालय की आउटरीच पहल का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य एनएमआईसी में आने वाले आगंतुकों की संख्या बढ़ाना है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार