जोया खान स्‍टारर भोजपुरी फिल्‍म ‘टीन एजर्स लव स्‍टोरी’ की शूटिंग कंप्‍लीट


फिल्‍म 'टीन एजर्स लव स्‍टोरी' का निर्माण सिद्धि विनायक आर्टिस्टिक इमेजिनेशन के बैनर तले हो रहा है।  फिल्‍म  में भरत गांधी, जोया खान, संजय पांडेय, माया यादव, अनूप अरोड़ा, पुष्‍पा वर्मा, प्रेमा किरण, अयाज खान, राजेश गुप्‍ता और गोपाल राय भी मुख्‍य भूमिका हैं। फिल्‍म  के निर्माता प्रगति धीरज सिन्‍हा हैं। गीतकार - संगीतकार विनय बिहारी हैं। सिनेमेटोग्राफर त्रिलोकी चौधरी हैं। कला अंजनी तिवारी का है।


 निर्देशक ब्रज भूषण की एक और महत्‍वाकांक्षी प्रोजेक्‍ट 'टीन एजर्स लव स्‍टोरी' कंप्‍लीट हो गया। इस फिल्‍म के शूटिंग बीते क‍ई दिनों से लगातार चल रही थी, जो अब पूरी हो चुकी है। ब्रज भूषण ने फिल्‍म की शूटिंग खत्‍म होने पर बताया कि अब हम फिल्‍म के पोस्‍ट प्रोडक्‍शन में जाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्‍म को हम नये साल में रिलीज करेंगे। हम फिल्‍म की पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं देते हैं कि उन्‍होंने एक महत्‍वपूर्ण प्रोजेक्‍ट पर दिल लगाकर काम किया। यह युवाओं की फिल्‍म है, लेकिन इसे हर वर्ग के दर्शक देख कर अपना मनोरंजन कर पायेंगे।  


उन्‍होंने बताया कि फिल्म में 'टीन एजर्स लव स्‍टोरी' में भरत और जोया की केमेस्‍ट्री देखने लायक होने वाली है। दोनों ने सेट पर काफी मेहनत की। फिल्‍म के अन्‍य कलाकारों ने भी अपना शत प्रतिशत दिया है। एक टीम के रूप में हम अपनी फिल्‍म पूरी करने में सफल रहे। इसके बाद हम दर्शकों से अपील करते हैं कि जब भी फिल्‍म रिलीज हो, जरूर सिनेमाघरों में जाकर फिल्‍म का लुत्‍फ उठायें। फिल्‍म की कहानी टायटल के अनुसार यूथ बेस्‍ड ही है। इसमें फन भी है। रोमांस भी है। एक्‍शन भी है। इमोशन भी है। थ्रिलर भी है। गाने और डांस भी हैं।


  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड