नारी शक्ति और उसके स्वाभिमान को दर्शाता मिराकी 2019


• इंटरनेशनल वूमेन पॉलिटेक्निक के वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन हुआ जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में• 4000 से अधिक लड़कियों ने अपने हुनर और कौशल का किया शानदार प्रदर्शन


नयी दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली मे नारी शक्ति और उसके स्वाभिमान को आम लोगो तक पहुँचाने और उसके हुनर को दर्शाने के लिए देश के प्रतिष्ठित वूमेन एजुकेशन की  संस्था इंटरनेशनल वूमेन पॉलिटेक्निक ने एक भव्य आयोजन किया । जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मे कला, सौंदर्य और संस्कृति के अनोखे मिश्रण मिराकी 2019 मे 4000 से अधिक छात्राओं ने इस बढ़ते और बदलते भारत मे लड़कियों के प्रभाव और सामंजस्य को अलग- अलग अंदाज मे दर्शाया।


मिराकी 2019 का उद्धघाटन मुख्य अतिथि उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया जिसमे मुख्य रूप से आईडब्लूपी के प्रबंध-निदेशक विशाल निझावन, श्रीमती सुभाषिनी निझावन , टीना चटवाल, शोनाली नागरानी, नितिन मेहता, भर्ती तनेजा, रीता गंगवानी, अनुपमा दयाल आदि फैशन एवं कॉर्पोरटे जगत के नामी लोग मौजूद थे ।इस कार्यक्रम के माध्यम से संस्थान ये सन्देश लोगों तक पहोचाना चाहता है कि देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार एवं असामाजिक घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने का वक़्त आ गया है । जब तक हम सब इसके प्रति सजग एवं संवेदनशील नहीं होंगे तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। हमे महिलओं को ना सिर्फ सशक्त बनाना है एवं देश के विकास के भागीदार भी बनाना है।


मुख्य अतिथि मनोज तिवारी ने महिलओं के शशक्तिकरण और लोकतंत्र में भागीदारी को लेके विशेष रूप से ज़ोर दिया। उन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थित 4000 से ज्यादा लड़कियां जो कि पहली बार वोट डालने जाएंगी उनको वोट शपथ दिलवाई। वहां मौजूद सभी लोगों ने वोट शपथ ली।


कार्यकम की शुरूआत गणेश वंदना द्वारा हुई इसके बाद iwp के अलग अलग ब्रांच की छात्राओं द्वारा ग्रुप डांस प्रदर्शित किया गया। इसके बाद जनकपुरी ब्रांच द्वारा देश मे बढ़ रही बलात्कार की घटनाओ पर नाटक के माध्यम से कठोर प्रहार किया गया जिसमे दर्शाया गया की हमारे समाज मे लड़कियों को उनके पहनावे और संस्कार के बारे मे बार बार बोला जाता है लेकिन लड़के बलात्कार जैसे घिनौनी हरकत न करे उसको कोई नहीं समझाता है, सारे नियम कानून और बंदिशे लड़कियों पर ही लागू होते है।कार्यक्रम के बारे मे बोलते हुए मनोज तिवारी ने कहा हम सब लोग लड़को को ही हर बात पर तवज्जो देते है लेकिन देश की संस्कृति, सभ्यता और सुंदरता सब कुछ लड़कियों की वजह से है। हमारा देश आज जिस किसी भी मुकाम पर है उसमे नारी शक्ति का आदि-काल से ही बहुमूल्य योगदान रहा है और आज भी और आगे भी रहेगा। आईडब्लूपी जो की पिछले 20 सालों से देश की तमाम बालिकाओं को प्रशिक्षित करके स्वावलम्बी बनाने का काम कर रहा है मे इस संस्था और इसके संचालको को हार्दिक धन्यवाद करता हूँ।


संस्थान ने इन वर्षो मे लाखो लड़कियों को एक कुशल और समग्र रूप से न केवल अच्छा इंसान बनने को प्रेरित किया है बल्कि उनको आज के ज़माने मे पुरुषो की साथ कदम से कदम मिलाकर चलने योग्य बनाया है। आज के दौर में महिलाओं के साथ असामाजिक घटनाएं हो रही हैं इसमें हमारे पूरे समाज की ज़िम्मेदारी बनती है कि एक ऐसा माहौल बनाएं जहाँ महिलाएं सुरक्षित एवं सशक्त महसूस कर सकें। कोई भी समाज बिना महिलाओं की प्रगति के आगे नहीं बढ़ सकता ।


मिराकी और संस्थान के उद्देश्य के बारे मे बताते हुए इंटरनेशनल वूमेन पॉलिटेक्निक के प्रबंध निदेशक विशाल निझावन ने कहा कि हमे ख़ुशी और संतुष्टि है की हम सबने मिलकर नारी-शशक्तिकरण का जो जिम्मा उठाया था सफल साबित हुआ। हमने हमेशा से ही लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने पर जोर तो दिया ही है साथ ही उनको सामाजिक दायित्वों को निर्वाह करने कि लिए भी प्रेरित किया है ताकि वो अपने परिवार के साथ- साथ देश के विकास मे भी योगदान दे।आज के आयोजन मे शानदार फैशन शो ने चार चांद लगा दिए। पहले चरण में आईडब्ल्यूपी की छात्राओं ने एथनिक परिधान के साथ रैंप पर प्रदर्शन किया, जिसमें भारतीय संस्कृति और उसकी धरोहर की झलक भी नजर आई। दूसरे चरण में भारतीय -पश्चिमी और पश्चिमी परिधान की विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन किया, जिसमें शानदार रंग - मिश्रण और अनेको तरह के डिजाइन और फ्यूज़न का तालमेल देखने को मिला।पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने फैशन शो मे उपयोग किये गए तमाम परिधानो को न केवल खुद डिजाइन किया था बल्कि उन्होंने फैब्रिक, ड्राफ्टिंग, स्केचिंग, एम्ब्रोईडिंग और फिनिशिंग भी खुद ही दी थी। यह पॉलिटेक्निक की शिक्षा का एक अहम पहलू है, जिससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए जोश बढ़ता है।आखिर में फैशन शो में सभी श्रेणियो में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत