ऊर्जा संरक्षण दिवस पर पुरस्कार प्रदान किये जाएंगें


नोएडा  "ऊर्जा संरक्षण सप्ताह" के एक हिस्से के रूप में विद्युत मंत्रालय के तहत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो में आज नोएडा और गुरूग्राम में राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 9 से 14 दिसंबर  तक मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के भागीदारों का चयन स्कूल स्तर और राज्य स्तर पर आयोजित दो राउंड के बाद किया जाएगा।


यह प्रतियोगिता कक्षा 4 से 9 तक के छात्रों के लिए आयोजित की गई है ताकि उन्हें ऊर्जा संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक बनाया जा सके। विजेता छात्रों को नकद पुरस्कारों के अलावा मियादी जमा राशि तथा एक लैपटॉप भी प्रदान किया जाएगा।


देश भर के स्कूलों से 84 लाख से अधिक बच्चों ने इस राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आज दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की गई। यह प्रतियोगिताएनटीपीसी के सहयोग से ऊर्जा प्रबंधन संस्थान, नोएडा उत्तर प्रदेश में समूह 'ए' के लिए और भारतीय पावर ग्रिड निगम के सहयोग से गुरूग्राम में समूह 'बी' के लिए आयोजित की गई। समूह 'ए' के छात्रों का विषय “बी ए ब्राइट स्पार्क, लाइट्स ऑफ टिल इट इज डार्क” और “डू यू पार्ट बी एनर्जी स्मार्ट'' तथा  समूह 'बी' के छात्रों के लिए “एनर्जी इफिसिंयन्सी, ए पल्स फॉर इको बिल्डिंग” तथा “बी पोलाइट, टर्न ऑफ द लाइट” था।


विजताओं को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस यानी 14 दिसंबर 2019 को विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार) तथा कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री आर के सिंह द्वारा पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड