पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों के प्रमुखों की 37वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी नई दिल्ली में


नयी दिल्ली - पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) अपने मुख्यालय में 12 और 13 दिसंबर पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों के प्रमुखों की 37वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित कर रहा है। उद्घाटन सत्र में सेवानिवृत्त आईपीएस और लोकपाल की सदस्य अर्चना रामासुंदरम मुख्य अतिथि होंगी। समाप्त सत्र की अध्यक्षता इंटेलिजेंस ब्यूरो के पूर्व निदेशक सेवानिवृत्त आईपीएस राजीव जैन करेंगे। संगोष्ठी का विषय है - 'शेयरिंग और नेटवर्किंग से संसाधनों का अधिकतम उपयोग'।


राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, सीएपीएफ तथा सीपीओ के प्रशिक्षण संस्थानों के लगभग 200 प्रमुख संगोष्ठी में भाग लेंगे। परिचर्चा के विषय हैं 'क्षमता सृजन बढ़ाना : साझेदारी और सहयोग के माध्यम से', 'सीखने के मनोविज्ञान की समझदारी', 'कौशल विकास : समन्वय और नेटवर्किंग की भूमिका' तथा 'शेयरिंग और नेटवर्किंग से संसाधनों का अधिकतम उपयोग'। समूह चर्चा तथा प्रजेंटेशन के लिए प्रतिनिधियों को तीन समूहों में बांटा जाएगा।


इसके विषय है पुलिस प्रशिक्षण नीति, प्रशिक्षक विकास कार्यक्रम और भारतीय पुलिस के लिए प्रशिक्षण आवश्यकता विश्लेषण। मूल्यवर्धन तथा चर्चा को निर्देशित करने के लिए विशेषज्ञ सलाहकारों का भी प्रबंध किया गया है। वक्ताओं को 'गवर्नेंस में स्वायत्ता-महाराष्ट्र पुलिस अकादमी', 'अत्याधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना-बिहार पुलिस राजगिर' तथा 'अत्याधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना-सीएपीएफ अकादमी खादरपुर, हरियाणा' पर प्रेजेंटेशन के लिए आमंत्रित किया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड