प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं से बातचीत करेंगे

नयी दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 24 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2020 के 49 बाल विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। ये 49 पुरस्कृत बच्चे देश के विभिन्न राज्यों के हैं,जिनमें एक-एक पुरस्कृत बच्चा जम्मू एवं कश्मीर, मणिपुर और अरूणाचल प्रदेश का है। इन बच्चों ने कला एवं संस्कृति, नवाचार, प्रतिभा, समाज सेवा, खेल और बहादूरी जैसे क्षेत्रों में पुरस्कार प्राप्त किया है।



भारत सरकार राष्ट्र निर्माण में बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करती है। उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को मान्यता देकर उनकी उपलब्धियों को पुरस्कृत किया जाता है। इनमें से कुछ बच्चों की उपलब्धियां अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का काम करती हैं। विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की शानदार उपलब्धियों के लिए हर वर्ष सरकार उन्हें पुरस्कार प्रदान करती है।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली