".अर्ध नारी." में अपनी सशक्त भूमिका में नज़र आएंगे आर० एस० गिरी

आर० एस० गिरी से हुई खास बातचीत में उन्होंने अपने बारे में कहा कि मुझे काफी खुशी हो रही है कि बहुत जल्द ही मुझे एक हिन्दी फ़िल्म में मुम्बई के नामचीन कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिलने जा रहा है। " किनकर फिल्म्स" के बैनर तले बनने जा रही एक हिन्दी फ़िल्म जिसका नाम है ".अर्ध नारी." जिसकी शूटिंग शीघ्र ही पटना, बिहटा, बिहारशरीफ, महानंदपुर एवं राजगीर के रमणीय स्थलों पर की जाएगी। इस फ़िल्म के गाने दार्जिलिंग, गोवा, मॉरिशस तथा श्रीलंका में फिल्माए जाएंगे.।



इस फिल्म का मुहूर्त पटना से सटे बिहटा में 31 मार्च को होना तय हुआ है। इस फिल्म के निर्माता " किनकर फिल्म्स" हैं तथा निर्देशक सुनील चालक हैं। लेखक हैं पवन कुमार पेलू तथा प्रॉडक्शन हेड हैं विनोद गिरि । मेकअप का भार सम्हालने के लिए हैं मिठू यादव और चन्दन चाहत। यह फ़िल्म किन्नर समुदाय के लोगों के जीवन पर आधारित है । इस फिल्म में काम करने वाले कलाकार हैं जावेद हैदर, विनोद गिरि, ब्रजेश त्रिपाठी, एवं पटना के जाने माने वरिष्ठ चरित्र अभिनेता आर० एस० गिरि । 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार