बिहार:किसानों को फसल क्षतिपूर्ति 23 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका


पटना : बिहार सरकार मौसम की मार के वजह से बेहाल किसानों को राहत देने के लिए तैयार है। बिहार सरकार के कृषि विभाग के द्वारा एक रिपोर्ट तैयार की गई है जिसमें बताया गया है कि फरवरी-मार्च में असमय बारिश आंधी और ओले के कारण 11 जिलों के किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गया है। इन किसानों को फसल क्षतिपूर्ति दिया जाए।


मौसम की मार से बेजार किसानों को सरकार ने 23 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया है। कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार के अनुसार मौसम की चपेट में आए फसलों की बर्बादी की क्षतिपूर्ति करने को सरकार तैयार है  कृषि विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक जिन्हें 11 जिलों में ज्यादा बर्बादी हुई है वे हैं, भागलपुर ,बक्सर, जहानाबाद ,औरंगाबाद, गया, मुजफ्फरपुर, कैमूर, पटना, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण एवं वैशाली। फसल क्षतिपूर्ति के लिए अब तक डेढ़ लाख किसानों ने ऑनलाइन आवेदन भी कर दिया है ,लेकिन जिन किसानों ने अब तक आवेदन नहीं किया है उनके लिए 23 मार्च तक मौका मुहैया कराया गया है बताया गया है कि सिंचित क्षेत्र के लिए प्रति हेक्टेयर 13 हजार 5 सौ और असिंचित क्षेत्र में 68 सौ रुपये की दर से फसल क्षतिपूर्ति दी जाएगी।


इतना ही नहीं यह भी कहा गया है की फसल बर्बादी से प्रभावित किसान को अधिकतम 2 हेक्टेयर के लिए ही क्षतिपूर्ति दी जाएगी । फसल क्षतिपूर्ति के हकदार वहीं किसान होंगे जो पहले से कृषि विभाग में पंजीकृत हैं ।जिन किसानों ने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है वह कभी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फसल क्षतिपूर्ति से मिलने वाली राशि सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी ।जिन किसानों को पंजीकरण करवाना है वह किसी भी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर 10 रुपये का शुल्क देकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं । किसी भी कंप्यूटर सेंटर में जाकर भी ऑनलाइन अपना आवेदन दे सकते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत