क्षेत्रीय शिक्षक पुरस्कार 17 अध्यापकों,4 सर्वोत्तम विद्यालय तथा 4 सर्वोत्तम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया

नयी दिल्ली - क्षेत्रीय शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह एक नये अंदाज में महापौर द्वारा पश्चिमी क्षेत्र के 17 अध्यापकों , 4 सर्वोत्तम विद्यालय तथा 4 सर्वोत्तम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सिविक सेन्टर में सम्मानित किया गया।




इस मौके पर सुनीता कांगड़ा महापौर,डॉ नंदिनी शर्मा अध्यक्ष शिक्षा समिति,सदस्य शिक्षा समिति यशपाल आर्य,अतिरिक्त आयुक्त शिक्षा श्री राहुल गर्ग ,पूर्व अध्यक्ष शिक्षा समिति सुनील सहदेव सहित मुख्यालय के सभी डी डी ई डॉ सुरेन्द्र भांडोरिया, मुक्तमय मण्डल, कंवलजीत, श्रीमती पुष्पा, श्रीमती गीता व पश्चिमी क्षेत्र के डी डी ई रिषिपाल राणा व सभी अधिकारी अनीता डागर,महेश चंद्रा,प्रागी लाल ,सुभाष चंद सुषमा भंडारी उपस्थित रहे I




पश्चिमी क्षेत्र की इस वर्ष की उपलब्धियों से सम्बन्धित तीन मिनिट की सक्षिप्त विडियो क्लिप भी दिखाई गई। महापौर सहित सभी गणमान्यों ने मैडल,प्रतीक चिन्ह, प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया व सभी 17 पुरस्कृत शिक्षकों+ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 5000/-रूपये की राशि उनके खाते में पुरस्कार स्वरूप देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुप्रीति चावला द्वारा मंच संचालन सुंदर और गरिमापूर्ण रही। 



 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा