टीसीआई एक्सप्रेस ने तीसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए 1 रुपए प्रति शेयर का दिया सुझाव

गुरुग्राम : भारत में एक्सप्रेस डिस्ट्रिब्यूशन के मार्केट लीडर टीसीआई एक्सप्रेस लिमिटेड (टीसीआई एक्सप्रेस) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्तीय वर्ष 2020 के तीसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए 1 रुपए प्रति शेयर (प्रति शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपए प्रति शेयर) करने का सुझाव दिया है। वित्तीय वर्ष 2020 के 9 महीने के लिए कुल डिविडेंड 4 रुपए प्रति शेयर और शेयर की फेस वैल्यू में 200 फीसदी का पे-आउट होगा।


वित्त वर्ष 2020 के कुल 9 महीने के लिए डिविडेंड डिस्ट्रिब्यूशन टैक्स को मिलाकर कुल डिविडेंट में ईपीएस में पेआउट 26.4 फीसदी होगा। डिविडेंड उन शेयरहोल्डर्स को मिलेगा जिनका नाम 21 मार्च 2020 तक मेंबर रजिस्टर में मौजूद होगा। डिवेंडेंड पेमेंट/वारंट डिस्पैच तीसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा (11 अप्रैल 2020) के 30 दिन के अंदर हो जाएगा। 


एनाउंसमेंट पर बात करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर चंदेर अग्रवाल ने कहा: “बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस वर्ष के तीसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए अपनी सिफारिस दी है, जो हमारे ग्राहकों को लगातार फायदा पहुंचाने की प्रतिबद्धता का सुबूत है। हम ग्राहकों को समयबद्ध सुविधाएं मुहैया कराने का कार्य जारी रखेंगे। अपने बिज़नेस मॉडल की वजह से टीसीआई एक्सप्रेस लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रही है और इसमें कैश फ्लो बना हुआ है। कंपनी लॉजिस्टिक्स सेक्टर में अपनी पोजिशन को बनाए रखने के लिए सही स्थिति में है।"


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली