संगम नगरी की पहचान बना भईया जी का दाल-भात 


प्रयागराज के संगम तट पर 23 नवम्बर 2018 से अनवरत प्रतिदिन चलने वाला अन्न क्षेत्र अब यहां की मुख्य पहचान बन गया है। मां काली शक्ति साधना केंद्र की अद्वितीय पहल भूखमुक्त भारत संकल्प के साथ भईया जी का दाल-भात परिवार के बैनर तले इसके संचालक गुड्डू मिश्र व उनके साथियों के सानिध्य में 23 नवम्बर 2018 अक्षय तृतीया से प्रयागराज के संगम तट पर बंधवा वाले बड़े हनुमान मंदिर के बाएं तरफ चलने वाला यह अन्न क्षेत्र अब प्रयागराज की मुख्य पहचान बन चुका है। यहां पर आने वाले प्रत्येक भूखे को सेवा भाव से भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाता है।


भईया जी का दाल-भात अन्न क्षेत्र में आज PWS परिवार के संस्थापक/प्रबन्धक आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद), PWS व्यापार सभा के उ.प्र. अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, उपाध्यक्ष अनुराग जयसवाल, महामंत्री अवधेश चौहान, प्रयागराज जिलाध्यक्ष देवांशु मिश्र, जिला महामंत्री पवन गुप्ता, PWS परिवार के बाल श्रम उन्मूलन प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ल आदि ने श्रमदान किया।


इस अवसर पर मां काली शक्ति साधना केंद्र की अलौकिक अवधारणा भूखमुक्त भारत संकल्प के साथ भईया जी का डाल-भात परिवार के बैनर तले भूखी मानवता की सेवा करते हुए उन्हें भरपेट भोजन, बिस्कुट व मिष्ठान्न उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर संचालक गुड्डू मिश्र ने भूखमुक्त भारत व कोरोना मुक्त भारत के साथ सभी लोगों के सुखद व स्वस्थ जीवन हेतु मां काली से प्रार्थना की।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा