विस्टाप्रिंट की पर्सनलाइज्ड मास्क और #MakeYourMask सोशल मीडिया कंटेस्ट

नयी दिल्ली : फेस मास्क ड्रॉपलेट आधारित कोरोनावायरस के खिलाफ प्राथमिक ढाल हैं। वैश्विक कोविड-19 के प्रकोप के बीच भारत के विभिन्न हिस्सों में नागरिकों को इस प्रकोप से बचाने के लिए मास्क का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। डिजिटल मास्क बनाने वाली प्रमुख कंपनी फेस मास्क का उपयोग करने और अधिकाधिक लोगों से आग्रह करने के लिए अपने सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से एक अद्वितीय #MakeYourMask प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है।


#MakeYourMask प्रतियोगिता के साथ विस्टाप्रिंट प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता को सामने लाने और उन डिज़ाइन को साझा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है, जिन्हें वे अपने मास्क पर दिखाना चाहते हैं। सबसे प्रभावी डिजाइन बनाने वाले को ब्रांड से एक पर्सनलाइज्ड फेस मास्क जीतने का मौका मिलेगा।  विस्टाप्रिंट इंडिया के सीईओ भरत शास्त्री ने कहा, “मौजूदा स्थिति में अपने आप को और अपने प्रियजनों को सुरक्षित रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। चूंकि, सार्वजनिक रूप से मास्क पहनने को प्रोत्साहित किया गया है, इसलिए मास्क को मजेदार बनाना, उनके जरिये या उन पर संदेश देना या अपनी अलग पहचान बनाना बहुत अच्छा होगा। हमें विश्वास है कि कस्टमाइज्ड मास्क और यह प्रतियोगिता अधिक लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। ”


प्री-प्रिंटेड मास्क के बाद विस्टाप्रिंट ने हाल ही में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार पर्सनलाइज्ड मास्क में किया है, जो इस श्रेणी में लॉन्च किया गया चौथा उत्पाद है। पर्सनलाइज्ड मास्क तस्वीर और टेक्स्ट को सपोर्ट करते हैं, और इसे कुछ सरल चरणों में बनाया जा सकता है। ये मास्क किफायती और टिकाऊ होते हैं क्योंकि इन्हें धोकर फिर उपयोग किया जा सकता है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से ब्रांड कम्युनिटी प्रोटेक्शन और भारत के लिए मजेदार और रोमांचक गियर के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दे रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा