संस्कृत भाषा से हमारी संस्कृति,संस्कार और सभ्यता जुड़ी है

नयी दिल्ली - लोग भिन्न भिन्न तरीकों से अपना जन्म दिवस मनाते हैं। एडवोकेट विजय कुमार छिब्बर ने अपना जन्म दिवस  विशिष्ट रुप से मनाया । उन्होंने जन्म-दिवस के अवसर पर ऑनलाइन- संस्कृत -लेखन- प्रतियोगिता का आयोजन किया इस प्रतियोगिता में भारत के 15 राज्यों के लोगों ने भाग लिया। गुजरात से संस्कृत प्रचारक जगदीश डाभी आयोजनकर्ता थे,और निर्णायक महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय हरियाणा के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं ज्योतिषाचार्य डॉ.नवीन शर्मा थे।



इस प्रतियोगिता में प्रथम श्रेष्ठ तीन लेख भेजने वालों को विजय छिब्बर द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में  प्रथम-सुनेहा सिंह ( उत्तरप्रदेश),द्वितीय -सुमन्तपात्र (पश्चिम बंगाल),तृतीय- प्रकाश तिवारी (बिहार) आए । इस अवसर विजय छिब्बर ने कहा कि वर्तमान समय में संस्कृत की बहुत आवश्यकता है। लोग संस्कृत से अधिक से अधिक जुड़ें। संस्कृत भाषा से हमारी संस्कृति, संस्कार और सभ्यता जुड़ी है। संस्कृत लेखन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समसामयिक आधुनिक संदर्भ में संस्कृत भाषा में साहित्यिक सृजन को प्रोत्साहित करना है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड