ऊबर ने भारत में राईडर मास्क वैरिफिकेशन सेल्फी पेश की

गुड़गांव । ऊबर ने आज एक नई सुरक्षा पॉलिसी प्रस्तुत की। इस पॉलिसी के तहत जो राईडर पिछली ट्रिप पर मास्क न पहने हुए टैग किए गए हों, उन्हें अगली ट्रिप बुक करने के लिए मास्क पहनकर अपनी सेल्फी लेनी होगी। इस नए फीचर से सुनिश्चित होगा कि ड्राईवर्स से मिला फीडबैक अगले यूज़र के लिए इस प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बना सके।



इस साल इससे पूर्व ऊबर ने एक अभिनव तकनीक द्वारा सुनिश्चित किया कि इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले ड्राईवर ट्रिप के दौरान मास्क पहने हों। इसके लिए ड्राईवर्स को मास्क पहनकर अपनी सेल्फी लेनी होती है। ऊबर ने ड्राईवर्स के लिए मास्क वैरिफिकेशन सेल्फी की शुरुआत मई, 2020 में की थी। तब से पूरे भारत में 17.44 मिलियन से ज्यादा वैरिफिकेशन किए जा चुके हैं। इस नई पॉलिसी के बारे में पवन वैश, हेड ऑफ सप्लाई एवं ड्राईवर ऑपरेशंस, ऊबर इंडिया एसए ने कहा, ‘‘ऊबर में हमारा मानना है कि जवाबदेही दोनों तरफ से होनी चाहिए।


इस साल इससे पूर्व हमने अपनी अभिनव तकनीक से सुनिश्चित किया कि ट्रिप्स स्वीकार करने से पहले ड्राईवर मास्क पहने हों। आज हम उन राईडर्स के लिए भी यही तकनीक प्रस्तुत कर रहे हैं, जो इससे पहले ट्रिप के दौरान मास्क न पहने होने के कारण बाहर निकाले गए। हमारी नई पॉलिसी सुरक्षा की अपेक्षाएं बढ़ाती है और हमारे प्लेटफॉर्म को न केवल आपके लिए अपितु अगले राईडर व ड्राईवर के लिए भी सुरक्षित बनाती है।’’


पिछले कुछ महीनों में ऊबर ने विस्तृत सुरक्षा उपाय किए हैं। इसने गो ऑनलाइन चेकलिस्ट एवं राईडर्स के लिए अनिवार्य मास्क पॉलिसी, ड्राईवर्स के लिए प्रि-ट्रिप मास्क वैरिफिकेशन सेल्फी, कोविड-19 के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल्स पर अनिवार्य ड्राईवर एजुकेशन आदि प्रस्तुत किए। यदि अगला व्यक्ति मास्क न पहने हो, तो राईडर और ड्राईवर बिना कोई पैनल्टी दिए ट्रिप को निरस्त कर सकते हैं। इन उपायों के साथ ऊबर ड्राईवर्स को 3 मिलियन से ज्यादा मास्क एवं सैनिटाईज़र व डिसइन्फैक्टेंट की 200,000 बोतलें निशुल्क वितरित कर रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत