13 शहरों में फैले 17 नेक्सस मॉल्स में जियो-बीपी ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाएंगे


० संवाददाता द्वारा ० 

नई दिल्ली : नेक्सस मॉल्स ने अत्याधुनिक ईवी चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग स्टेशनों के रोल आउट के लिए रिलायंस-बीपी के साथ हाथ मिलाया। नेक्सस मॉल देश के सबसे बड़े मॉल मालिकों में से एक है, भारत भर के 13 शहरों में नेक्सस के 17 मॉल्स हैं। इस साझेदारी के तहत नेक्सस मॉल्स में दो और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 24X7 चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। पहले चरण में, इसी महीने के अंत तक नवी मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद में नेक्सस मॉल में ये चार्जिंग स्टेशन चालू हो जाएंगे।

नेक्सस कंपनी के ग्राहकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगा और अपने मॉल में वाहनों को चार्ज करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। नेक्सस मॉल 2016 से ही भारतीय रिटेलिंग सेक्टर में काम कर रहा है। कंपनी के पास मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, पुणे, अमृतसर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, इंदौर, मैसूर, मैंगलोर और उदयपुर जैसे शहरों में 93 लाख वर्गफुट में फैले 17 मॉल हैं।

जियो-बीपी एक ऐसा इकोसिस्टम बना रहा है जिससे ईवी वैल्यू चेन के सभी हितधारकों को फायदा होगा। पिछले साल कंपनी ने भारत के दो सबसे बड़े ईवी चार्जिंग हब का निर्माण और लॉन्च किया था। दरअसल जियो-बीपी का इलेक्ट्रिक मोबिलिटी व्यवसाय, भारतीय उपभोक्ताओं को चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करता है। जिसे ‘जियो-बीपी पल्स’ ब्रांड के तहत संचालित किया जाता है। जियो-बीपी पल्स मोबाइल ऐप से ग्राहक आसानी से आस-पास के चार्जिंग स्टेशन भी ढूंढ सकते हैं और अपने ईवी को आसानी से चार्ज कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा