एक शाम सुपरिचित कवि, लेखक, अनुवादक, संपादक और समीक्षक सुरेश सलिल के नाम

० ओम पीयूष ० 

नयी दिल्ली-  प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित अपने जीवन के इक्यासीवें सोपान को स्पर्श कर रहे सुपरिचित कवि, लेखक, अनुवादक, संपादक और समीक्षक  सुरेश सलिल ने जीवन सफ़र की ऊबड़- खाबड़ या यूं कहें टेढ़ीमेढ़ी पगडंडियों पर अपने सधे कदम अदम्य हिम्मत से आगे बढ़ाते हुए अपनी रचनात्मक जिजीविषा का विशिष्ट आयाम गढ़ने में अप्रतिम कामयाबी हासिल की है। विगत साठ साल से लेखन की श्रम साधना में वह सतत संलग्न हैं। 
19 जून 1942 को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के ग्राम गंगादासपुर में जन्मे सुरेश सलिल ने भिन्न भिन्न पत्र पत्रिकाओं में काम करने के अतिरिक्त पांच साल 1983-87 तक पाक्षिक युवक धारा का संपादन किया।साठोत्तरी कविता 1967 में एक कवि के बतौर प्रथम प्रस्तुति और जापानी साहित्य की झलक में भी वह सहभागी बने। इसके बाद उनके छः कविता संग्रह तथा एक गद्य संग्रह पढ़ते हुए प्रकाशित हुए। इसके अतिरिक्त बीसवीं सदी के विश्व कविता का संचयन रोशनी की खिड़कियाँ तथा नाज़िम हिकमत, पाब्लो नेरूदा, लोर्का, इशिकाना, ताब्सुबोकु (जापानी) , निकोलास गीयेन, हंस माग्नुस, एन्तसेन्स, बर्गर कवाफी के काव्यानुबादों के संचयन स्वतंत्र पुस्तक के रूप में प्रकाशित। रवींद्रनाथ ठाकुर की काव्यकृति श्यामली और उनकी चुनी हुई कविताओं का संचयन। मौआं गीत सीधे बांग्ला से अनूदित।
माईकेल एन्जेलो (इतालवी शिल्पी) , हब्बा खातून आदि कवियों के काव्यानुबाद पहल पुस्तिका के रूप में आये। अमीर खुसरो, कबीर से लेकर परवीन शाकिर तक कारवाने ग़ज़ल प्रकाशित। शमशेर, नागार्जुन, त्रिलोचन, कुँवर नारायण, कैलाश वाजपेयी की चुनी हुई कविताओं का संकलन संपादन। श्रीधर पाठक की रचनावाली का दो खंडों में संपादन। इसके साथ ही गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन कृतित्व पर विशेष कार्य। गणेश शंकर विद्यार्थी की रचनावाली का चार खंडों में संपादन। उनकी जीवनी का लेखन और उनकी जेल डायरी पर विशेष कार्य।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार